फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2 crore CC road uprooted in 10 months, department engaged in patchwork with tar

Rewari News: 10 माह में ही उखड़ी दो करोड़ की सीसी रोड, तारकोल से पैचवर्क में जुटा विभाग

Tue, 10 Mar 2026 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
2 crore CC road uprooted in 10 months, department engaged in patchwork with tar
रेवाड़ी। नवीन गुप्ता, दुकानदार
- इतनी जल्दी सीसी रोड टूटने से लोगों में आक्रोश, विजिलेंस जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ब्रह्मगढ़ से ब्रास बाजार की तरफ जाने वाले मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई सीसी रोड दस महीने में ही उखड़ने लगी है। सड़क की सतह से रोड़ियां निकल रही हैं जिन्हें छुपाने के लिए मौके पर काला तारकोल डालकर पैचवर्क किया जा रहा है। लोगों ने सीसी निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि सीसी की अनुमानित अवधि 10 वर्ष वाली बताई जा गई थी लेकिन यह सीसी सड़क निर्माण के तुरंत बाद ही अपनी असली स्थिति दिखाने लगी। सड़क के कई हिस्सों में सीमेंट उखड़ने लगा था और रोड़ियां बाहर आने लगीं थी। सड़क की खराब होती हालत को छुपाने के लिए उस पर तारकोल डालकर पैचवर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

घटिया निर्माण सामग्री और मानकों की अनदेखी के कारण सड़क की यह स्थिति बनी है। लोगों का ये भी कहना है कि जब सड़क बन रही थी उसी वक्त नगर परिषद के अधिकारियों को बता दिया गया था, मगर तब कोई भी एक्शन नहीं लिया। अधिकारियों ने टाल मटोल कर सड़क के निर्माण को पूरा होने दिया, जिसका खामियाजा अब भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन जिम्मेदार नेताओं और अधिकारियों को यह दिखाई नहीं दे रहा। कमीशन के चक्कर में अधिकारी ठेकेदारों का बचाव कर रहे हैं और शिकायतों के बावजूद उन्हें भुगतान कर दिया जाता है। इस पूरे मामले की विजिलेंस से जांच होनी चाहिए। जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं।
- प्रवीण चौधरी, शहरी प्रधान, कांग्रेस


ब्रास बाजार में समस्याओं का अंबार है। अधिकारियों को शिकायत लगा लगाकर थक चुके हैं। सुनने वाला कोई नहीं है। 10 महीने पहले जब सड़क का काम शुरू हुआ था। उस समय रोड की लेवलिंग भी ठीक से नहीं की गई। जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि रोड में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। एक्सईएन को भी इसके लिए अवगत था। बाजार में अभी भी सड़क बनाने का काम बाकी है। इसके अलावा रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम भी ठीक नहीं है। ठीक से सफाई तक नहीं कराई जा रही।
- नीरज गुप्ता, प्रधान, मार्केट एसोसिएशन

ब्रह्मगढ़ से ब्रास बाजार मार्ग की करीब दो करोड़ रुपये की सीसी रोड दस महीने में उखड़ने लगी है। सड़क की सतह से रोड़ियां बाहर आ रही हैं और पैचवर्क के लिए काला तारकोल डाला जा रहा है। इसमें अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत प्रतीत हो रहा है।
- नवीन गुप्ता, दुकानदार

वर्जन
यह मामला संज्ञान में नहीं था। शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच करवाई जाएगी और यदि निर्माण में गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- अंकित वशिष्ठ, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रेवाड़ी।

रेवाड़ी। नवीन गुप्ता, दुकानदार

रेवाड़ी। नवीन गुप्ता, दुकानदार

रेवाड़ी। नवीन गुप्ता, दुकानदार

रेवाड़ी। नवीन गुप्ता, दुकानदार

रेवाड़ी। नवीन गुप्ता, दुकानदार

रेवाड़ी। नवीन गुप्ता, दुकानदार

रेवाड़ी। नवीन गुप्ता, दुकानदार

रेवाड़ी। नवीन गुप्ता, दुकानदार

रेवाड़ी। नवीन गुप्ता, दुकानदार

रेवाड़ी। नवीन गुप्ता, दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed