{"_id":"5c6073f0bdec227386331ebf","slug":"191549825008-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्रा की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बावल। उपमंडल के गांव मोहनपुर से आठ माह पूर्व लापता नाबालिग छात्रा की बरामदगी नहीं होने के विरोध में बावल चौरासी संघर्ष समिति के आह्वान पर जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल के आवास के बाहर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन 131 वें दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नाबालिग छात्रा के मामले में पुलिस व स्टेट क्राइम ब्यूरो ग्रामीणों को गुमराह कर रहे है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। करीब आठ माह से छात्रा लापता है, लेकिन दो-दो एजेंसियों द्वारा जांच करने के बाद भी छात्रा का सुराग नहीं लगाया जा रहा है। इससे पुलिस की कार्यशैली संदेह के घेरे में आती है। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीण अब आरपार की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।
उल्लेखनीय है कि गांव मोहनपुर से 27 जून को कक्षा नौवीं की छात्रा रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस ने शुरूआत में मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए बावल थाना पुलिस नेे अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले में स्टेट क्राइम ब्यूरो द्वारा 11 जनवरी को एक युवती का नार्को टेस्ट कराया गया है।
इस अवसर पर बावल नगर पालिका के उपप्रधान चेतराम रेवाडिया, सुमेर जेलदार, रामकिशन महलावत, सुबेदार रामचंद्र टीकला, अर्जुन सिंह, ईश्वर महलावत, हीरासिंह, दिनेश कुमार, संजय सैनी, ओमप्रकाश, शीला देवी व ज्योति सहित अन्य मौजूद रहे।