{"_id":"5aa822074f1c1bb2758b53ee","slug":"191520968199-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना स्थल की जगह शिफ्ट करने पर एसयूसीआई ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना स्थल की जगह शिफ्ट करने पर एसयूसीआई ने जताया विरोध
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरना स्थल की जगह शिफ्ट करने पर एसयूसीआई ने जताया विरोध
रेवाड़ी। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के जिला सचिव कामरेड राजेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शन मीटिंग आदि के लिए राजेश पायलट चौक हुड्डा मैदान जगह निश्चित करने के आदेश को अनुचित बताया है। राजेंद्र सिंह ने कहा कि धरना प्रदर्शन, लोकतंत्र के लिए ऑक्सीजन है, अगर शरीर को ऑक्सीजन ना मिले तो दम घुटकर आदमी मर जाता है। राजीव चौक से राजेश पायलट चौक पर धरना प्रदर्शन की जगह शिफ्ट करना अप्रत्यक्ष तौर पर जनवादी अधिकारों पर पाबंदी लगाना जैसा है।
जिला सचिवालय से दो किलोमीटर धरने का स्थान निर्धारित करना गलत है, वहां लोगों की आवाज कौन सुनेगा। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन अपने फैसले पर पुर्नविचार करते हुए वापस ले अन्यथा राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन, आजादी पसंद नागरिक इसका विरोध करेंगे।