फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बिजली की कमी को पूरा किया जाएगा

बिजली की कमी को पूरा किया जाएगा

Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिजली की कमी को पूरा किया जाएगा
सरकारी स्कूलों में लगेंगे 28 किलोवाट तक के सोलर प्लांट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और अक्षय ऊर्जा मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों में रूफ टाप सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे ताकि बिजली की कमी को पूरा किया जा सके। पहले चरण में प्रदेश के 3,222 राजकीय विद्यालयों में 235.50 करोड़ रुपये की लागत से एक किलोवाट से लेकर 28 किलोवाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे।
सोमवार को बावल में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि बड़े स्तर के सरकारी भवनों पर 24 मेगावाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट 137 करोड़ रुपये की लागत से लगाए जाएंगे, जिससे वार्षिक 36 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। वहीं सरकारी विभागों का 21.60 करोड़ रुपया बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की 17 जेलों में अक्षय ऊर्जा सेवा कंपनी की ओर से 4 हजार किलोवाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

---
गोशालाओं में भी लगेंगे प्रोजेक्ट
डॉ. बनवारी ने बताया कि इसी प्रकार हरियाणा गोसेवा आयोग के सर्वे के अनुसार राज्य में 277 गोशालाएं हैं। इनके लिए 1211 किलोवाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 220 प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 5 किलोवाट से 10 किलोवाट क्षमता के ऑफ ग्रिड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रथम चरण में 9500 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 21.85 करोड़ रुपये की लागत से सौलर ऊर्जा के तहत 3 एलईडी लाइट और दो पंखे लगाए जाएंगे। डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि हमारी सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। सरकार की ओर से इस ओर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं ताकि प्रदेश में सौर ऊर्जा को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed