{"_id":"6787f1cbc975cd70890b8bde","slug":"1912-voters-in-bar-assocition-rewari-news-c-198-1-rew1001-213996-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बार की मतदाता सूची परिवर्तित, 1912 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बार की मतदाता सूची परिवर्तित, 1912 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
Wed, 15 Jan 2025 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के होने वाले वार्षिक चुनाव 28 फरवरी के लिए मतदाता सूची की अवधि 2 दिन और बढ़ाई गई थी। समय अवधि बढ़ाने से अब 1912 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग आगामी चुनाव में कर सकेंगे।
जिला बार एसोसिएशन की मतदाता सूची तैयार करने वाले अधिवक्ता चौधरी चरण सिंह ने बताया कि 10 जनवरी के बाद 2 दिन की समय अवधि बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा की ओर से बढ़ा दी गई थी। अब कुल मतदाता 1912 हो गए हैं। 17 जनवरी को अंतिम सूची प्रकाशित कर चुनाव 28 फरवरी को कराए जाएंगे। जिला बार एसोसिएशन में इस समय 3385 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। मतदाता सूची में 1912 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में करने के लिए अपने शपथ पत्र दे चुके हैं।