फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1890 bottles of illegal liquor recovered, accused arrested

Rewari News: अवैध शराब के 1890 अध्धे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Oct 2024 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
1890 bottles of illegal liquor recovered, accused arrested
आरोपी, विष्णु। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। पुलिस ने अवैध शराब के 1890 अध्धे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नाहड़ ब्लॉक के गांव ऊष्मापुर निवासी विष्णु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ढाई लाख रुपये की कीमत की शराब बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि थाना रोडहाई पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट गाड़ी में राजस्थान निर्मित अवैध शराब के अध्धे भरे हुए हैं। थोड़ी देर में गांव हांसावास की फिरनी से गांव गुरावड़ा की तरफ जाएगी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने आबकारी विभाग के अधिकारी को मौके पर बुला लिया और गांव हांसावास की फिरनी पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान स्विफ्ट गाड़ी चेक किया तो शराब के 1890 अध्धे बरामद हुए। बरामद शराब की कीमत ढ़ाई लाख रुपये से अधिक की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रोडहाई में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed