{"_id":"625c524bd06ebc0b3c75c98e","slug":"1875-vehicles-checked-36-challaned-four-were-impounded-rewari-news-rtk6441644121","type":"story","status":"publish","title_hn":"1875 वाहनों की जांच, 36 का चालान, चार को किया इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1875 वाहनों की जांच, 36 का चालान, चार को किया इंपाउंड
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने शनिवार की रात को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इसमें जिला पुलिस ने टीम बनाकर विभिन्न स्थानों पर जांच की। इस दौरान 1875 वाहनों की जांच हुई, जिसमें 36 वाहनों के चालान काटे गए और 4 को इंपाउंड किया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने नाइट डोमिनेशन के दौरान स्वयं रेवाड़ी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के तहत कुल 205 सार्वजनिक स्थानों पर जांच किया और 133 व्यक्तियों के पर्चा अजनबी भरे गए। इसके अलावा 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अभियान के दौरान ही थाना माडल टाउन, सेक्टर-6 धारूहेड़ा, थाना कसौला पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से कुल 250 पव्वा शराब बरामद की है। इसके अलावा सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से कुल 4500 रुपये बरामद किए।
इसी प्रकार अवैध हथियार रखने वालों पर सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है। इसके अलावा अभियान के दौरान थाना सेक्टर-6 धारुहेड़ा पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले मे कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से कुल 98 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। इसके अलावा कसोला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से कुल 48 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। वहीं मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कुल 104 पव्वे अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन
कोट
अभियान का मुख्य उद्देश्य रात में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना और आपराधिक तत्वों के अंदर कानून का भय पैदा करते हुए आमजन को सुरक्षित रखना है। जिला पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे।
-राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक