फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1873 meter long loop line installed, will facilitate handling between New Rewari station and Rewari-Hisar section

Rewari News: 1873 मीटर लंबी लूप लाइन स्थापित, न्यू रेवाड़ी स्टेशन और रेवाड़ी-हिसार सेक्शन के बीच हैंडलिंग की सुविधा होगी

Tue, 23 Dec 2025 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
1873 meter long loop line installed, will facilitate handling between New Rewari station and Rewari-Hisar section
किशनगढ़ बालावास में लगी स्क्रीन। स्रोत : रेलवे
रेवाड़ी। किशनगढ़ बालावास स्टेशन से गुजरने वाली लंबी मालगाड़ियों के सुगमता के साथ संचालन के लिए 1873 मीटर लंबी लूप लाइन की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

किशनगढ़ बालावास स्टेशन पर यह कार्य वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर के न्यू रेवाड़ी स्टेशन और रेवाड़ी-हिसार सेक्शन के बीच मालगाड़ियों के बेहतर हैंडलिंग में अहम भूमिका निभाएगा। स्टेशन पर इन अपग्रेडेशन से कोयला रेकों की बिजली संयंत्रों तक निर्बाध आवाजाही संभव होगी।
इस लूप लाइन के निर्माण का उद्देश्य है कि अधिक लंबाई वाली मालगाड़ियां (लांगहॉल ट्रेन) को यार्ड के ट्रैफिक मूवमेंट को बिना किसी बाधा के सीधे इस लूप लाइन पर लिया जा सके और रवाना किया जा सके। साथ ही वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के साथ इस लूप लाइन का सीधा कनेक्शन होने से भारतीय रेलवे नेटवर्क की ट्रेनों का आदान-प्रदान आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन

स्टेशन पर डिस्ट्रीब्यूटेड इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली कमीशनिंग की गई है। इसमें नई स्थापित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली को सेन्ट्रलाइज सिस्टम के साथ कनेक्ट किया गया है। इस प्रणाली के फलस्वरूप स्टेशन पर सिग्नल, पाॅइंट, रूट, और ट्रैक सर्किट का तीव्र व संरक्षित प्रोसेसिंग संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों के होने से स्टेशन से गुजरने वाली मालगाड़ियों के संचालन को नई गति मिलेगी। स्टेशन पर सिग्नल एवं इंटरलॉकिंग प्रणाली का अपग्रेडेशन करने के तहत डिस्ट्रीब्यूटेड इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली कमीशन की गई जिससे स्टेशन पर सिगनलिंग रूट्स की संख्या 43 से बढ़कर 74 हो गई है।

इसके अतिरिक्त स्टेशन पर 12 मैन सिगनल, 2 शंट सिग्नल, 23 ट्रैक सर्किट, 7 पाइंट मशीन तथा पुरानी इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के स्थान पर अत्याधुनिक तकनीक युक्त इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed