फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   यादव समाज के लोगों ने फूंका कैप्टन अजय यादव का पुतला

यादव समाज के लोगों ने फूंका कैप्टन अजय यादव का पुतला

Fri, 17 May 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
यादव समाज के लोगों ने फूंका कैप्टन अजय यादव का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो रेवाड़ी। गांव गढ़ी बोलनी रोड़ पर यादव समाज के लोगों ने कप्तान अजय सिंह का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कैप्टन अजय सिंह यादव के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कैप्टन अजय यादव समाज के लोगों से माफी मांगे। पूर्व सैनिक साहिब सिंह ने कहा कि समाज ने ही उनको 6 बार विधायक बनाकर चंडीगढ़ भेजा। सभी 36 बिरादरी ने कैप्टन को वोट दिए हैं। अजय सिंह को सम्पूर्ण समाज से माफी मांगनी चाहिए। अभी तो रिजल्ट आया भी नहीं। इससे पहले ही अजय सिंह यादव ने हार मान ली। इस अवसर पर इन्द्रजीत यादव, मनीष यादव ,सौरभ यादव , हरकेश यादव, दीपक यादव , शमशेर यादव, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


क्या कहा था कैप्टन अजय यादव ने
कैप्टन अजय यादव ने बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा था कि जाट, ब्राह्मण, बनिया, सैनी, पंजाबी , वैश्य, पिछड़ा वर्ग सभी जातियों ने उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि मेरी अपनी जाति से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। अगर रेवाड़ी से हारा तो यह सबसे बड़े शर्म की बात होगी।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के कारण जनता ने अजय यादव को नकारा : सतीश यादव
रेवाड़ी। जजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कैप्टन अजय यादव पर जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि जिस जनता ने अजय यादव को 6 बार विधायक बनाकर भेजा आज अजय यादव उसी को कोस रहे हैं। कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस की सरकार के समय व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया। इस कारण जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने कोई गलत बात नहीं कही। मैंने यह कहा था कि मुझे उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिले। इससे मैं आहत था। इस कारण यह बात कार्यकर्ताओं के सामने कही थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।
कैप्टन अजय यादव, कांग्रेस प्रत्याशी, गुरुग्राम लोकसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed