फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सीएम विंडो पर आई शिकायतों का त्वरित करें समाधान: एडीसी..

सीएम विंडो पर आई शिकायतों का त्वरित करें समाधान: एडीसी..

Thu, 12 Jul 2018 01:06 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
सीएम विंडो पर आई शिकायतों का त्वरित करें समाधान: एडीसी..
सीएम का दौरा: अब अधिकारियों को याद आई सीएम विंडों की शिकायतें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले में 21 जुलाई के मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सीएम विंडो की लंबित शिकायतों की फाइलों से धूल झड़ना प्रारंभ हो गया है। वर्ष 2016 और 2017 की लंबित शिकायतों को लेकर जिले में कई विभागों की लापरवाही कम नहीं हुई है। वर्ष 2016 की छह और वर्ष 2017 की 129 शिकायतों का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। सीएम के दौरे के मद्देनजर बुधवार को एडीसी अंजू चौधरी ने अधिकारियों की बैठक ली और जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने सीएम विंडो, सोशल मीडिया, हरपथ व सरल पोर्टल की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करके एटीआर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016, 2017 व 2018 की 422 शिकायतें सीएम विंडो की ओवर ड्यू चल रही हैं, इनका तुरंत समाधान करें। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 की छह शिकायतें ओवरड्यू हैं। इसमें पांच डीडीपीओ और एक बीडीपीओ डहीना की शामिल है। वर्ष 2017 की सीएम विंडो पर आई शिकायतों की समीक्षा कर उन्होंने बताया कि 129 शिकायतें ओवरड्यू हैं, इसमें डीडीपीओ की 24, बीडीपीओ रेवाड़ी की 24, बीडीपीओ डहीना की 21, बीडीपीओ नाहड की 12, बीडीपीओ जाटूसाना की 8, बीडीपीओ बावल की 6, बीडीपीओ खोल की 2, एसडीएम बावल की 2, एमसी रेवाडी की 3, नायब तहसीलदार नाहड एक, एमसी बावल एक, एसपी रेवाडी एक, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज की 4, डीएफएससी की 2, डीआरओ की 2, डीएसडब्लूओ की 1, एसडीएम कोसली की 2, सचिव आरटीए की 2, सीटीएम रेवाड़ी एक, सीईओ जिला परिषद की 3, जीएम बीएसएनएल की 1, एडीसी की 3, एसई पब्लिक हेल्थ एक, डीईईओ एक, एमसी धारूहेडा की एक ओवरड्यू है। वर्ष 2018 में अब तक 1407 शिकायतें सीएम विंडो पर प्राप्त हुई जिनमें से 808 का समाधान कर दिया गया है। शेष 500 शिकायतों पर एक्शन लिया जा रहा है। 99 शिकायतें लंबित हैं। चौधरी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का समाधान कर रिपोर्ट अपडेट करें। उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सीएम विंडो पर प्राप्त हुई शिकायतों के निपटान में देरी न करें। उन्होंने कहा कि निपटारे के समय शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाए ताकि शिकायतकर्ता के मन में कोई संशय न रहे। एडीसी ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम विंडो के संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की प्रतिदिन व्यक्तिगत तौर पर निगरानी रखें। हरपथ एप की समीक्षा करते अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा की सड़कों को गड्डा मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल करते हुए ‘हरपथ हरियाणा’ मोबाइल एप लांच किया है। हरपथ पर आई शिकायतों की समीक्षा कर बताया कि अब तक हरपथ पर जिले की 407 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 215 का निपटान कर दिया गया है। 180 शिकायतें सही न होने के कारण रिजेक्ट कर दी गई हैं बाकि शेष 12 शिकायतों का तुरंत समाधान करें। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें दूसरे विभाग से संबंधित होती हैं उन्हें संबंधित विभाग को ट्रांसफर कर दें। उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के मामले पोर्टल पर लंबित हैं। अधिकारी उनको देखकर तुरंत कार्यवाही करें। सोशल मीडिया पर 12 शिकायतें लंबित हैं जिनका शीघ्रता से समाधान करें। बैठक में एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीटीएम डा. विरेंद्र, डीएसपी सतपाल, सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, तहसीलदार मनमोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed