{"_id":"5af88adb4f1c1bd2408b5140","slug":"181526237915-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त, चुनाव का इंतजार : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त, चुनाव का इंतजार : अभय चौटाला
Updated Mon, 14 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त, चुनाव का इंतजार : अभय चौटाला
रेवाड़ी (कोसली)। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता से लेकर कर्मचारी वर्ग पूरी तरह से त्रस्त है। पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन से सिस्टम पूरी तरह ठप हो चुका है, अब जनता को चुनाव का इंतजार है। सरकार एसवाईएल के पानी को लेकर भी गंभीर नहीं है। हरियाणा का हक दिलाने के लिए इनेलो 15 मई से नारनौल से जेल भरो आंदोलन की शुरूआत करेगी। अभय चौटाला रविवार को पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह के शिक्षण संस्थान के उद्घाटन अवसर पर कहा कि आज के युग में शिक्षा से बड़ी कोई चीज नहीं है जिसके कारण दक्षिण हरियाणा के युवा इलाके का नाम रोशन कर रहे हैं।
चौटाला ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा न ही बेरोजगारी भत्ता। समर्थन मूल्य पर खरीदारी किसानों के साथ धोखा है। हरियाणा में की जनता को अपने हक एसवाइएल के पानी की जरूरत है लेकिन राज्य सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है। राव इंद्रजीत सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे मौका परस्त की राजनीति करते हैं। रैली क्षेत्र के हित की बजाय पार्टी पर दबाव बनाने के लिए की गई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, विद्यानंद लांबा सुनील चौधरी एडवोकेट,जगफूल यादव, राजवीर यादव, रामकिशन छिल्लर, कमला शर्मा, सुभाष गर्ग, जगदीश प्रसाद डहीनवाल, श्यामसुंदर सभरवाल, किरणपाल यादव, विनोद शर्मा बावल, डॉ. संजय मेहरा, प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत डहीनवाल मौजूद रहे।