फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आमजन परेशान: कुलदीप------2

भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आमजन परेशान: कुलदीप------2

Mon, 07 May 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आमजन परेशान: कुलदीप------2
दलितों के घर भोज का नाटक कर रही है भाजपा: कुलदीप शर्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार महज दिखावा कर रही है जबकि वास्तविक रूप से लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदेश की जनता भाजपा के इस पहले शासनकाल में ही परेशान हो चुकी है। अब चुनाव का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि दलितों के घर भोजन करने का नाटक किया जा रहा है जबकि वास्तविकता यह है कि सरकार के मंत्रियों और विधायकों का भोजन होटलों से आ रहा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा रविवार को परशुराम जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रेवाड़ी पहुंचे थे, और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं में मतभेद हो सकता है लेकिन किसी भी तरह का मतभेद नहीं है। पार्टी को सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ना चाहिए। भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है, लेकिन वास्तव में वह धर्म व जाति की राजनीति करती है, जिसे अब लोग समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो-बसपा का बेमेल गठबंधन है, जिससे चुनावों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। राज्य की जनता ही अभय सिंह चौटाला जैसे व्यक्ति को प्रदेश का सीएम नहीं देखना चाहती है। एसएसएस बोर्ड के प्रश्नपत्र में ब्राह्मण समुदाय से संबंधित सवाल पर शर्मा ने कहा कि यह भाजपा की विकृत मानसिकता का परिचायक है। वास्तव में भाजपा एक नीति पर काम कर रही है कि करना कुछ नहीं है, इस प्रकार के कारनामें करके जनता का ध्यान भटकाया जाए, ताकि कोई उनसे सवाल ही नहीं कर सके। उन्होंने यह भी कि वैसे किसी भी दल अथवा सरकार को किसी भी जाति के बारे में इस प्रकार का बयान अथवा सवाल नहीं करने चाहिए।

------
ब्राह्मण समाज का अपमान करने वाले भुगतेंगे परिणाम: शर्मा
पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज का अपमान करने वालों को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। समाज को कमजोर ना समझे। हम सभी को साथ लेकर चलने वाले है, इसलिए हमारी भावनाओं का भी सम्मान करना चाहिए। रविवार को ब्रह्मागढ़ में आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में दीप प्रज्वलित करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी का भविष्य निर्माण के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। हमें अन्य लोगों को भी समाज के साथ जोड़ना चाहिए। इस मौके पर समाज के लिए कार्य करने वाले लोगों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, ब्राह्मण सभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कौशिक, भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, अमित स्वामी, एडवोकेट हरीओम कौशिक व रमेश वशिष्ठ सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed