{"_id":"5ac3d3694f1c1bb5618b54f8","slug":"181522783081-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआर अंबेडकर छात्रवृति योजना में वितरित किए 1 करोड़ 92 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआर अंबेडकर छात्रवृति योजना में वितरित किए 1 करोड़ 92 लाख रुपये
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआर अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना में वितरित किए 1 करोड़ 92 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अनुसूचित जाति एवं पिछडे़ वर्ग के छात्र-छात्राओं को सक्षम बनाने के लिए डा. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता के लिए जिले के 2404 छात्र-छात्राओं को एक करोड़ 92 लाख 32 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
उपायुक्त पंकज ने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए छात्र-छात्रा अनुसूचित जाति या पिछडे़ वर्ग से संबंधित व हरियाणा का निवासी होना चाहिए। पारिवारिक वार्षिक आय 4 लाख रुपये से अधिक न हो। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए योग्य छात्र-छात्राएं अपना आवेदन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं और अपना फोटोग्राफ, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, दसवीं एवं अन्य कक्षाओं की अंक तालिकाओं की प्रति, पारिवारिक आय प्रमाण पत्र, आधारकार्ड की प्रति, आधार लिंक बैंक पासबुक की फोटोप्रति, छात्र के स्कूल में अध्ययनरत प्रमाण पत्र साथ लगाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।