{"_id":"5a53c7734f1c1b37198b5ab6","slug":"181515439987-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे आवेदन
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपीओ के लिए मांगे आवेदन, 11 को भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के महिला व पुरुष व पूर्व सैनिकों की विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के तौर पर भर्ती की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत जिला रेवाड़ी पुलिस की ओर से 5 जवानों का एक वर्ष के अनुबंध पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 11 जनवरी को दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन में एसपीओ की भर्ती की जाएगी। पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने बताया कि जिला पुलिस में सहायक बल के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से वर्ष 2004 में हटाए गए व पूर्व सैनिकों को अनुबंध आधार पर एक वर्ष के लिए विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में चयन प्रक्रिया होगी। एसपीओ पद पर नियुक्ति होने वाले जवानों को 14 हजार रुपये मासिक मानदेय व तीन हजार रुपये वर्दी भत्ता दिया जाएगा। जो साल के केवल एक बार ही दिया जाएगा। आवेदक के लिए आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उन्हें अनुशासनहीनता या मेडिकल के आधार पर न हटाया गया हो। आवेदनकर्ता 11 जनवारी को चार पासपोर्ट साइज फोटो, डिस्चार्ज बुक और मूल दस्तावेजों सहित सुबह आठ बजे पुलिस लाइन रेवाड़ी में रिपोर्ट करनी होगी।