फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   18 shops were burgled in one night.

Rewari News: एक ही रात में 18 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी

Thu, 08 Jan 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 08 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
18 shops were burgled in one night.
रघुवीर, पीड़ित
कुंड (रेवाड़ी)। खोरी बस स्टैंड के पास बुधवार की रात नकाबपोश चोरों ने 18 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। इस वारदातों में चोर नकदी और सामान समेट ले गए। तीन नकाबपोश चोर सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते नजर आ रहे हैं। एक सप्ताह में जिले में चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात है।
विज्ञापन

खोरी बस स्टैंड के पास स्थित दुकानों में रात में ज्यादा कैश नहीं होने के कारण चोर अधिक नकदी नहीं चोरी कर पाए लेकिन दुकानों से लगभग 3 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर कई दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चोरों ने कई कैमरों के तार काट दिया था। कुछ कैमरों में वारदात कैद हो गई। फुटेज में तीन नकाबपोश चोरी करते और हाथ में कटर व चोरी का सामान लेकर मार्केट में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने फुटेज पुलिस को सौंप दी है। इसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। चोरों ने सत्येंद्र यादव, विकास कुमार, रघुवीर सिंह, ईश्वर सिंह, सुशील कुमार, भुवनेश कुमार, मंजीत सिंह, शशी, विजय कुमार, मिलन और मोनू की दुकानों को निशाना बनाया है।
इनमें से कुछ दुकानदार ऐसे भी हैं, जिनकी एक से अधिक दुकानें हैं। चोरी की वारदात से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा है। चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में रोष है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पुलिस गश्त नहीं होने के कारण चोरों ने एक साथ इतनी दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
-
खोरी बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर के नीचे हैं बाजार
जैसलमेर नेशनल हाइवे के फ्लाईओवर के नीचे खोरी बस स्टैंड पर बाजार है। दुकानदार रात में अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। वीरवार सुबह दुकानदारों ने दुकानों पर आना शुरू किया तो उनके होश उड़ गए। दुकान के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने एक के बाद एक 18 दुकानों को अपना निशाना बनाया था। इनमें हार्डवेयर की दुकान, लाइब्रेरी, साइकिल की दुकान, रेडिमेड कपड़ों की दुकान, मेडिकल स्टोर और कई अन्य दुकानें शामिल हैं। एक-दूसरे को सूचना देने के बाद सभी दुकानदार बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से खोरी बस स्टैंड के दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
-
नांगल तेजू में 7 दुकानों को बनाया जा चुका है निशाना
एक सप्ताह के अंदर नकाबपोश चोरों ने जिले में चोरी की तीसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बावल थाना क्षेत्र में इसी तरह नकाबपोश तीन चोरों ने नांगल तेजू बस अड्डे सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर स्थित 7 दुकानों और दो मंदिरों के दानपात्रों के ताले तोड़कर चोरी की थी। चोरों ने रात के समय बस अड्डे व रघुनाथपुरा के पास सात दुकानों के ताले तोड़े थे। इन दुकानों से लगभग ढाई लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी की गई थी। इसके अलावा ढाणी अहीर स्थित शिव मंदिरों के दानपात्र का ताला तोड़कर 4 हजार रुपये चुराए गए थे। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। फुटेज में तीन नकाबपोश चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे।

-
-सुबह आया तो देखा कि लाइब्रेरी का ताला टूटा है। कुछ कैश व इन्वर्टर की बैटरी गायब थी। मेरे कपड़े की दुकान का भी ताला टूटा था। वहां भी चोरी की गई है। करीब 18 से 20 दुकानों में चोरी हुई है। कटर से ताले काटे गए हैं। लगता है कि चोरों के पास ग्राइंडर भी थे।-सत्येंद्र, पीड़ित
-सुबह पता चला कि मेरी दुकान में चोरी की गई है। गैस व अन्य सामान चोरी हुआ है। काफी निराशा हुई है। करीब 5 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है।-रघुवीर, पीड़ित।

-
वर्जन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-गजराज, प्रभारी खोल थाना।

रघुवीर, पीड़ित

रघुवीर, पीड़ित

रघुवीर, पीड़ित

रघुवीर, पीड़ित

रघुवीर, पीड़ित

रघुवीर, पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed