फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे श्रद्धालु को आया दौरा, जोहड़ में डूबकर मौत

मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे श्रद्धालु को आया दौरा, जोहड़ में डूबकर मौत

Wed, 24 Apr 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे श्रद्धालु को आया दौरा, जोहड़ में डूबकर मौत
खोल। परिवार के साथ गांव बासदूदा स्थित बाबा भैरू मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की जोहड़ में गिरकर डूबने से मौत हो गई। मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे श्रद्धालु को मिर्गी का दौरा आने से वह जोहड़ में गिर गया। जोहड़ के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। जोहड़ में डूबने से पिछले दो दिन में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह भिवानी की वाल्मीकि बस्ती निवासी 27 वर्षीय जितेन्द्र अपने परिवार के साथ क्षेत्र के गांव बासदूदा स्थित बाबा भैरू के मंदिर में आया था। बाबा भैरू के दर्शन करने उपरांत वह जोहड़ किनारे मंदिर की सीढ़ियों पर बैठा था। परिवार के अन्य लोग अंदर धोक लगा रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि जितेंद्र को मिर्गी के दौरे आते थे। जब वह सीढ़ियों पर बैठा था तो उसे दौरा आ गया। वह सीढ़ियों से लुढ़ककर गहरे पानी में गिर गया। जोहड़ में दलदल वाले पानी में डूबने से जितेंद्र की मौत हो गई। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने उसे खोजने का प्रयास किया। जब तक उसे निकाला गया तब तक मौत हो चुकी थी। खोल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतकों के परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के जिला चोमूू का निवासी संतोष कपड़े की दुकान चलाता था। वह सोमवार को बाबा भैरू मंदिर के दर्शन के लिए आया हुआ था। वह मत्था टेकने के बाद जब जोहड़ में उतरा तो डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दो दिन में दो लोगों की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। इस बारे में मंदिर समिति को बातचीत के लिए बुलाया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बातचीत की जाएगी। आगे आने वाले समय में ऐसे हादसे न हों इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत भूषण, एसएचओ, खोल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed