{"_id":"5c71a3e7bdec22736c04d6bb","slug":"171550951399-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्धनग्न होकर एनएचएम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्धनग्न होकर एनएचएम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों पर विभाग द्वारा कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई का कोई असर नहीं पड़ रहा है। विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों का धरना 19 वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को एनएचएम कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उल्लेखनीय है कि एनएचएम कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी आधा दर्जन मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश स्तरीय यूनियन के आह्वान पर 5 फरवरी से कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे एनएचएम कर्मचारियों की 19 वें दिन शिशुपाल, सुखबीर खोला व विशाल धनखड़ ने क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी।
शनिवार को एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जमकर खिलाफ नारेबाजी की और थाली बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया।
कर्मचारियों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही, जिससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। कर्मचारियों के धरने को इनेलो के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह व जिला प्रधान डॉ. राजपाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपना सर्मथन दिया। उन्होंने सोमवार को विधानसभा मे पुन इनेलो विधायकों द्वारा एनएचएम कर्मचारियों की बात विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। जिला प्रधान पंकज यादव ने कहा कि उन्होंने बताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा भूख हड़ताल की जा रहीं है। लेकिन प्रशासन की ओर से किसी अधिकारी कर्मचारियों की सुध नहीं ली है। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। इस मौके पर संतोष यादव, प्रवीन यादव, श्याम शर्मा, मुनेश यादव, योगेश, अजय अग्रवाल, जेपी पंडित, राधा यादव, योगेश यादव, सचिन खटाना, डॉ. मनोज, रविंद्र, शर्मिला, रोजश खिच्ची, बबील यादव व कविता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।