फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रैली सफल नहीं हुई तो नहीं बनेंगी हरियाणा में सरकार, दक्षिण हरियाणा में लाया जाएगा गंगा का पानी..

रैली सफल नहीं हुई तो नहीं बनेंगी हरियाणा में सरकार, दक्षिण हरियाणा में लाया जाएगा गंगा का पानी..

Thu, 15 Nov 2018 01:37 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
रैली सफल नहीं हुई तो नहीं बनेंगी हरियाणा में सरकार, दक्षिण हरियाणा में लाया जाएगा गंगा का पानी..
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। केंद्रीय रसायन उर्वरक राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि 19 नवंबर को गुरुग्राम के सुल्तानपुर गांव में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री की रैली की जिम्मेदारी दक्षिण हरियाणा पर है। उन्होंने कहा कि रैली से ही राज्य में भाजपा की सरकार की स्थिति तय होगी और रैली सफल नहीं हुई तो राज्य में भाजपा की भी सरकार नहीं बनेगी। इसलिए रैली की सफला के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वयं के वाहनों से पहुंचे।
बुधवार को शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरकार बनने से पूर्व रेवाड़ी रैली में जो उत्साह दिखाया था उसी तरह का उत्साह अब दिखाए। उन्होंने कहा कि यह रैली सांपला से भी बड़ी होगी और इसके लिए पीएम ने उनकी जिम्मेदारी तय की है इसलिए कार्यकर्ता तय समय पर अपने वाहनों के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहर में जाम की समस्या को देखते हुए हाईवे प्राधिकरण की तरफ से एनएच-71 से नारनौल रोड तक बाइपास मंजूर कर दिया है। जिसके बाद जाम की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएच- आठ पर गुरुग्राम से शाहजहांपुर तक जो पुल अधूरे थे उनको केंद्र सरकार ने पूरा कराया है। केएमपी बनने के बाद दिल्ली तक पहुंचना अब केवल दो घंटे में ही संभव होगा। राव ने कहा कि दिल्ली का दम प्रदूषण से घुट रहा है लेकिन और रेवाड़ी में इस तरह के हालात नहीं बनने देंगे। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जो विकास कार्य ठप हो गए थे उनको अब मौजूदा सरकार ने पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलवर तक पहुंचेंगा गंगा का पानी
राज्य मंत्री ने कहा कि दक्षिण हरियाणा और राजस्थान में पीने के पानी का संकट समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार नदी जोड़ों परियोजना के साथ गंगा का पानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात सहित राजस्थान के अलवर जिले तक पहुंचाया जाएगा। इन लिफ्टिंग परियोजना के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई जा रही है। उन्होंने एसवाईएल को लेकर भी जो प्रेजीडेंसियल रेफरल वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में अटकी पड़ी थी उस पर राज्य सरकार की पहल बाद सुप्रीम कोर्ट ने अमल किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरओपी के नाम पर उन्होंने पूर्व सैनिकों के साथ 100 करोड़ का बजट मंजूर करके मजाक किया था जबकि अब भाजपा सरकार ने इसे लागू करके पूर्व सैनिकों को इसके 8 हजार करोड़ रुपये चुकाए हैं और 11 हजार रुपये और चुकाए जाएंगे। राज्यमंत्री के इससे पूर्व कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी ग्रोवर, जिला प्रभारी अजीतसिंह कलवाड़ी, शिवरत्न यादव, डॉ. हरीश यादव, महाबीर सिंह, चांदनी चादना व गीता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed