{"_id":"5a68d6f34f1c1b8f268b6328","slug":"171516820211-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए दिन होने वाले सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए दिन होने वाले सड़क
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों से परेशान लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
कोसली-नाहड़ रोड पर पुल के समीप होने आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से परेशान लोगों ने बुधवार को रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि रेलवे पुल के समीप कोई स्पीड ब्रेकर न होने से पुल से उतरते समय अथवा पुल पर चढ़ते समय डंपर तेज गति से चलते हैं। इस कारण हर समय यहां दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। यहां कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो भी चुकी हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। पुल के समीप स्पीड ब्रेकर बनाया जाए। जिससे यहां वाहनों की गति पर रोक लग सके। जाम की सूचना के बाद कोसली के तहसीलदार विजय सिंह व एसएचओ राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की तथा शीघ्र ब्रेकर बनाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। हालांकि जाम आधा घंटे तक ही रहा परंतु जाम से इस रोड पर वाहनों की कतार लग गई तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।