फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - आज से शुरू होगा शहर का स्वच्छता सर्वे

- आज से शुरू होगा शहर का स्वच्छता सर्वे

Thu, 04 Jan 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
- आज से शुरू होगा शहर का स्वच्छता सर्वे
आज से शहर की 4000 अंकों की स्वच्छता परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से वीरवार से रेवाड़ी शहर का तीन दिवसीय स्वच्छता सर्वे होगा। इन 72 घंटों में शहर में सफाई पर गत एक साल में किए गए कार्य की परीक्षा हो जाएगी। नगर परिषद इसके लिए पिछले काफी दिनों से जद्दोजहद कर रही है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष स्वच्छता के मामले में रेवाड़ी की 303 वीं रैंक रही थी, जिसमें रेवाड़ी ने 165 अंकों की छलांग लगाई थी।
स्वच्छता को लेकर रेवाड़ी शहर को इस बार बहुत आस है। सर्वे के लिए कुल 4000 नंबर निर्धारित किए गए हैं। इनमें से 35 फीसदी यानि 1500 अंक तो फीड बैक के होंगे। इसमें सर्वे की टीम शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों से सफाई को लेकर फीड बैक लेगी। ऐेसे में सही फीडबैक शहर की रैंकिंग में बड़ा सुधार कर सकता है। 30 फीसदी अंक यानि अगले 1200 सफाई को दिए जाएंगे। सर्वे की टीम शहर में हो रही सफाई को जांचेगी। वहीं अंतिम 35 फीसदी यानि 1400 नंबर तैयारी को मिलेंगे। इसमें नगर परिषद की सफाई को लेकर तैयारी को शामिल किया जाएगा। हालांकि एक साल में रेवाड़ी में सफाई पर काफी काम हुआ। ऐसे में इस बार रेवाड़ी की रैंकिंग और अधिक सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

---
ये काम दिलाएंगे अंक
नगर परिषद ने गत माह से रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था शुरू की है, जिसके अंक इसमें जुड़ने हैं। वहीं सफाई कर्मियों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस को भी इसमें शामिल किया जाएगा। रामसिंहपुरा में 72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ठोस कचरा निस्तारण प्लांट भी इनके अंकों में बढ़ोतरी करेगा। पिछले दिनों नगर परिषद ने स्वच्छ ऐप एवं स्वच्छ मेप भी शुरू कर दिया है। नगर परिषद के वाहनों पर जीपीएस लगवाया गया है। इन सभी कार्यों का नगर परिषद की रैकिंग में काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
साधन-संसाधनों को भी वरीयता
नगर परिषद के पास वर्तमान में 177 स्थायी और 409 अस्थायी सफाई कर्मी हैं। इनके अतिरिक्त 62 सफाई कर्मी आउटसोर्स पर भी लगाए गए हैं, जिन पर पूरे नगर परिषद क्षेत्र की सफाई का जिम्मा है। साधनों की बात की जाए तो नगर परिषद के पास एक एक जेसीबी, एक लोडर, चार ट्रैक्टर, 65 रिक्शा और 200 रेहड़ी हैं। इनके अतिरिक्त दो हाइवा, चार डंपर और दो टिप्पर अभी आए हैं। 200 डस्टबिनों और इन्हें उठाने के लिए मशीनों का भी टेंडर हो चुका है। नगर परिषद ने गत वर्ष शहर में आठ पब्लिक टॉयलेट, 18 थ्री सीट कम्युनिटी टॉयलेट और छह मोबाइल टॉयलेट लगवाए।
---
ओडीएफ फ्री हो चुका है रेवाड़ी शहर
रेवाड़ी शहर को नगर परिषद ने सितंबर माह में ओडीएफ फ्री कर इसकी फाइल चंडीगढ़ भिजवा दी थी। सर्वे वाली टीम इसकी भी जांच करेगी। स्कूलों के शौचालयों का भी निरीक्षण किया जाएगा। शहर में सफाई की व्यवस्था भी जांच जाएगी। रेवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में 42 हजार मकान हैं। आबादी एक लाख 62 हजार है। अभी हाल में शहर से प्रतिदिन 50 से 60 टन कचरा निकलता है। शहर की अधिकांश आबादी आज भी सर्कुलर रोड के अंदर ही रहती है। सर्कुलर रोड पर नगर परिषद ने 19 डंपिंग प्वाइंट निर्धारित किए हैं। वहीं सर्कुलर रोड के बाहरी हिस्से में बने शहरी क्षेत्र में भी कई डंपिंग प्वाइंट हैं। इनकी स्थिति भी देखी जाएगी।

---
हमें इस बार सर्वे से बड़ी आस है। सालभर हमने बहुत मेहनत की है। आमजन ने भी शहर की सफाई में हमारा पूरा साथ दिया है। पूरी उम्मीद है कि सफाई में रेवाड़ी की रैंकिंग में सुधार होगा।
मनोज यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed