{"_id":"67d9bd9b156b84e71a02c007","slug":"170-quintals-of-mustard-was-purchased-from-ten-farmers-rewari-news-c-198-1-rew1001-216653-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दस किसानों से 170 क्विंटल सरसों की हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दस किसानों से 170 क्विंटल सरसों की हुई खरीद
Wed, 19 Mar 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 28शहर की अनाज मंडी में सरसों बेचने के लिए पहुंचा किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर की अनाज मंडी में मंगलवार को 10 किसानों से 170 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। हैफेड की ओर से सरसों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गई।
सरसों की खरीद 15 मार्च से शुरू हो गई थी, लेकिन इक्का-दुक्का किसान सरसों बेचने के लिए पहुंच रहे थे। उन्हें फसल में नमी ज्यादा होने के कारण वापस लौटा दिया जा रहा था। मंगलवार को पहली बार शहर की अनाज मंडी में सरसों के खरीद की गई है। सरसों बेचने के लिए करीब 25 से 30 किसान पहुंचे थे, बाकी किसानों की सरसों की फसल में नमी ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं की गई है। मौजूदा समय में सरसों की कटाई का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है। अभी सभी किसान सरसों की कटाई के कार्य जुटे हुए हैं।
अनुमान जताया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल बेचने के लिए पहुंचने लगेंगे। सरसों बेचने के लिए किसानों के कम संख्या में पहुंचने का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि पिछले दिनों ओलावृष्टि हुई थी, इसके कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जो फसल आ भी रही है, उसमें नमी देखने को मिल रही है। ऐसे में किसान भी काफी परेशान चल रहे हैं। फिलहाल आने वाले दिनों में सरसों की बंपर आवक देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
किसानों के लिए परेशानी का एक कारण ये भी है कि एक दिन में एक किसान केवल 25 क्विंटल सरसों ही बिक्री कर सकते हैं। किसानों को गेट पास 25 क्विंटल सरसों का ही जारी होगा। गेट पास कटवाने के लिए किसानों को फसल पंजीकरण कागज, पंजीकृत किसान का आधार कार्ड, बैंक की कॉपी की एक-एक कॉपी लेकर आनी होगी। अब अगर कोई किसान तय मात्रा से ज्यादा सरसों लेकर आ गया तो बाकी सरसों अगले दिन या फिर दूसरी जगह ही बिक्री करनी पड़ेगी। वहीं सरसों की सरकारी समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। इस बार लगभग 55 हजार किसानों ने 1.73 लाख एकड़ भूमि पर सरसों की फसल का पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।
सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से कम हो : प्रवीण
हैफेड डीएम प्रवीण शर्मा का कहना है हमारी खरीद के लिए पूरी तैयारी है। अभी बरसात से सरसों भीग गई है। इसलिए अभी नमी भी अधिक है। इसलिए किसान बिक्री करने में जल्दबाजी न करें। किसान अपनी सरसों की फसल को सुखाकर और साफ करके लाएं, ताकि उनको बिक्री के लिए मंडी में किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरसों की खरीद निर्धारित मानकों से ही की जाएगी। हैफेड की ओर से नैफेड के लिए मार्केटिंग सोसाइटी के माध्यम से सरसों की खरीद की जा रही है।