फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   17% reduction in crimes in 2025 compared to 2024

Rewari News: 2024 की तुलना में 2025 में अपराधों में आई 17 % कमी

Fri, 02 Jan 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 02 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
17% reduction in crimes in 2025 compared to 2024
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। वर्ष 2025 बीतने पर पुलिस प्रशासन ने बीते वर्ष की उपलब्धियां बताई हैं। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के अनुसार 2024 की तुलना में 2025 में प्रभावी कार्रवाई के चलते अपराध ग्राफ में 17 प्रतिशत की कमी आई है। पिछले वर्ष 2024 में जहां 4586 मामले दर्ज हुए वहीं इस वर्ष केवल 3808 मामले दर्ज हुए।
इसकी वजह से वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष 2025 में हत्या के प्रयास के मामलों में 24 प्रतिशत और महिला विरुद्ध अपराधों में 41.8 प्रतिशत की कमी आई। मारपीट के मामलों में 18 प्रतिशत की कमी, लुट के मामलों में 73.1 प्रतिशत और स्नैचिंग के मामलों में 25.8 प्रतिशत की कमी आई।
विज्ञापन

रंगदारी के मामलों में 33.3 प्रतिशत की कमी, वाहन चोरी के मामलों में 8.7 प्रतिशत, गृहभेदन के मामलों में 32.5 प्रतिशत और चोरी के मामलों में के मामलों में 30.2 प्रतिशत की कमी आई है। जिला पुलिस ने नशा तस्करों, शराब तस्करों, चोरों, इनामी बदमाशों, अवैध हथियार रखने वालों व अन्य संगीन वारदातों के मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की कि किसी भी अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को सुरक्षा प्रदान करना है। अपराधियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अपराध छोड़ें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed