फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   164 adolescent girls were vaccinated and provided certificates in Bawal.

Rewari News: बावल में 164 किशोरियों का टीकाकरण कर प्रदान किया प्रमाण पत्र

Tue, 21 Apr 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
164 adolescent girls were vaccinated and provided certificates in Bawal.
प्रमाण पत्र मिलने पर खुशी जाहिर करतीं किशोरियां। स्रोत : प्रशासन
बावल। एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बावल में 164 किशोरियों का टीकाकरण व उनको प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा चुका है। बावल की प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा यादव ने बताया कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का एक प्रमुख कारण है। समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।
विज्ञापन

यह टीकाकरण विशेष रूप से किशोरियों और युवतियों के लिए अत्यधिक लाभकारी है, क्योंकि यह भविष्य में कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है।
उन्होंने बताया कि देश में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण प्रभावी उपाय है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 14-15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण किया जाता है, जिससे उन्हें सर्वाइकल कैंसर एवं अन्य एचपीवी जनित बीमारियों से बचाव होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निशुल्क लगाया जाता है। टीकाकरण के बाद डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। टीकाकरण की सभी जानकारी ऑनलाइन यू-विन पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed