फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Sun, 03 Mar 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। मार्च में बदल रहे मौसम के मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के कुछ गांवों में सरसों की फसल की कटाई भी शुरू हो गई है। शुक्रवार की रात से शुरू हुई हलकी बारिश शनिवार को दिनभर होती रही है, जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। इस बारिश का सबसे बुरा असर उन किसानों पर पड़ा है, जिन्होंने खेत में लगी सरसों की फसल को काटने के बाद खलिहान तैयारी के लिए छोड़ा हुआ था। सरसों की ऐसी फसल को भी नुकसान पहुंचा है, जो पककर अब कटने की स्थिति में आ चुकी हैं। हालांकि इस बारिश का फायदा उन फसलों को होगा, जिनकी पछेती बुवाई हुई है।
मौसम खुलते ही कटाई शुरू करे किसान
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण क्षेत्र के किसान चिंतित हैं। बारिश के कारण सरसों की फसल में नुकसान की अधिक आशंका है। गेहूं की फसल पर बारिश का अधिक असर नहीं है। मौसम खुलते ही किसानों को कटाई शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन

पछेती फसलों को फायदा
वैज्ञानिकों का कहना है कि सरसों की पछेती किस्मों को इस बारिश से फायदा होगा। ऐसी फसलों में अभी फूल लगने की प्रक्रिया शुरू होनी है। बारिश से इन्हें फायदा होगा। ऐसी फसलों में इस बार अच्छी पैदावार आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने बढ़ाई मांग
मौसम विभाग ने एक मार्च, शुक्रवार से मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी ने किसानों की चिंता बहुत अधिक बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने दो दिन ओर बूंदाबांदी की संभावना जताई है। जिले के कुछ गांवों में सरसों की फसल कटाई शुरू कर दी है। मौसम के पलटी खाने से किसानों को चिंता सता रहीं है। ऐसे में अगर मौसम बिगड़ता है तो सरसों की फसल नुकसान होने की ज्यादा आंशका है।

शहर में गंदगी ने बढ़ाई परेशानी
शुक्रवार की रात व शनिवार को हुई बारिश के कारण शहर में कई जगह कीचड़ व गंदगी का माहौल हो गया। माडल टाउन व सरकुलर रोड पर जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़कों पर फैली गंदगी के कारण चलना भी मुश्किल हो गया और कई स्थानों पर हुए जलभराव से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed