{"_id":"5b8aecae42c7924633078544","slug":"161535831214-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के शासनकाल में व्यापार हुआ चौपट: सुभाष गोयल..66","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के शासनकाल में व्यापार हुआ चौपट: सुभाष गोयल..66
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ने कहा है कि भाजपा के शासनकाल में व्यापार चौपट हो गया है। इनेलो शासनकाल में व्यापारियों को इंस्पेक्टरी राज से मुक्ति मिली है लेकिन भाजपा ने जीएसटी के रूप में व्यापारियों की कमर तोड़ने का कार्य किया है। पूर्व मंत्री शनिवार शाम को यहां के नसिया जी रोड स्थित एक समारोह स्थल में आयोजित व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव व व्यापार सेल के जिला संयोजक सुभाष गर्ग ने की। पार्टी नेता सुनील चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। गोयल ने कहा कि बीजेपी के राज में देश व प्रदेश के व्यापारियों की हालत बहुत खराब हो गई है व्यापारी आज पूरी तरह से अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं रोजाना रंगदारी,फिरौती मांगी जा रही है। बीजेपी सरकार ने जीएसटी लगाकर व्यापारी भाइयों की कमर तोड़ने का काम किया जिस जिससे व्यापारबिल्कुल चौपट हो गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि एसवाईएल के पानी लिए 21 महीने से ज्यादा हो गए लेकिन राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू कराने में असफल रही है। प्रदेश संयोजक कुलभूषण गोयल ने जीएसटी के कारण व्यापारी मुनीम बन गए हैं औरजीएसटी की प्रक्रिया लगातार जटिल हो रही है। उन्होंने 8 सितंबर को बंद में सहयोग करके सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजबीर कालुवास,जिला उपप्रमुख जगफूल यादव,रामकिशन छिल्लर,विजय भुरथला,जगदीश प्रसाद डहीनवाल, कमला शर्मा,वरुण गांधी, मनजीत जेलदार, रामफल कोसलिया, बुद्धिजीवी सेल संयोजक श्यामसुंदर सभरवाल, बसपा जिला प्रधान अशोक अहमदपुर, लक्ष्मी बाई लिसाना,टेकचंद सैनी और प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत डहीनवाल मौजूद थे।
विज्ञापन