{"_id":"5ab69f094f1c1b5a598b5edb","slug":"161521917705-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर डांडिया, बच्चों ने किया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर डांडिया, बच्चों ने किया धमाल
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र पर डांडिया, बच्चों ने किया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नवरात्र पर जलवा डांस अकादमी में डांडिया का धमाल प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर भगत सिंह युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि नवरात्र का त्योहार सभी में स्फूर्ति और नए जीवन का संदेश लेकर आता है। इसको जब शक्ति की उपासना से जोड़ देते हैं, तो हमारे जीवन में तेज और बल प्रवेश करता है। अकादमी के निर्देशक प्रवीण ठाकुर ने बताया कि नन्हे कलाकारों में नवरात्र के डांडिया के लिए विशेष उत्साह है। बच्चों ने बहुत कम समय में शानदार प्रस्तुति देकर धमाल की प्रस्तुति दी। कोरियोग्राफर रिधिमा ठाकुर ने बताया कि एक नन्हीं बच्ची ने शेरों वाली माता का रूप धारण कर सभी को सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में भक्ति संगीत पर बहुत से नृत्य हुए। इस मौके पर परी, वंशिका, जतिन, मिंटी, तान्या, देवांश, ध्रुव, मनीष, हर्ष, नमन, चहक, प्रियांशी, चंचल, हर्षिता, भूमिन, आदर्श, चारू, पुष्पलता, तारा देवी ने भाग लिया।