फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - जीएम और कर्मचारियों को लेकर चल रहा मामला ले रहा राजनीतिक रंग,,,,,,,,,

- जीएम और कर्मचारियों को लेकर चल रहा मामला ले रहा राजनीतिक रंग,,,,,,,,,

Thu, 28 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
- जीएम और कर्मचारियों को लेकर चल रहा मामला ले रहा राजनीतिक रंग,,,,,,,,,
महाप्रबंधक को लेकर यूनियन आमने-सामने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रोडवेज जीएम और कुछ कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। बुधवार को जीएम समर्थक संगठनों ने प्रेसवार्ता कर जहां जीएम को पाकसाफ बताया। वहीं दूसरी ओर विरोधी संगठनों ने जीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। रोडवेज महाप्रबंधक रेवाड़ी लाजपत राय के समर्थन में हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी, रेवाड़ी डिपो ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर बताया कि जीएम ने रेवाड़ी डिपो की बिगड़ी हालत को सुधारने और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही करते थे। जब उनसे कार्य कराना शुरू किया तो उन्हें परेशानी हुई। जीएम लाजपत राय ने बस स्टैंड व कर्मशाला की सफाई और रंगीन टाउन व कुर्सी लगाकर बस स्टैंड की हरियाणा मेें अलग पहचान बनाई है। बस स्टैंड पर काफी समय से होर्डिंग का स्क्रैप पड़ा था। जो हरियाणा रोडवेज की संपत्ति भी नहीं थी। उसे यहां से हटाकर पीडब्ल्यूडी की मंजूरी से डहीना और कुंड के पास लगवा दिया, जिन पर हरियाणा रोडवेज की उपलब्धियां दिखाई गई हैं ताकि आमजन को रोडवेज की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी मिल सके। इसकी जांच भी चल रही है। यहां हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन इंटक के प्रधान सुरजन सिंह, हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान दीपक यादव, हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन चालक संघ के प्रधान बाबूलाल यादव, हरियाणा परिवहन संघ, संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रधान कृष्ण कुमार तोगड़, ऑल हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन के उप प्रधान लालसिंह व मनोज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जीएम रोडवेज विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव के भाई हैं।
---
जीएम पर दर्ज हो मुकदमा
उधर, दूसरी ओर हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी रेवाड़ी डिपो के बैनर तले हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रधान कैलाश गुर्जर और रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान उद्यम सिंह के नेतृत्व में कोर्ट परिसर के समीप चल रहा धरना बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस नेता राव अर्जुन सिंह और इनेलो जिलाध्यक्ष डॉ. राजपाल यादव ने धरनास्थल पर जाकर इसका समर्थन किया। इसके बाद मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया। उन्होंने बताया कि जीएम ने स्क्रैप से भरे दो ट्रक अपने फार्म हाउस पर पहुंचा दिए थे। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और भारत सरकार को दी गई है। इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। धरनास्थल पर मौजूद समाजसेवी राजेश शर्मा ने जीएम पर शीघ्र ही कार्रवाई नहीं होने पर 60 घंटे के लिए भूख हड़ताल की चेतावनी है। इस मौके पर घनश्याम बागड़ी, राजेंद्र टीकला, रवि कुमार, संजय सिंह, देवेंद्र तिवाड़ी, सुमेर सिंह, यशपाल खोला, अरविंद कुमार, सतीश कुमार, नरेंद्र दखौरा, सहीपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

---
किसी तरह का स्क्रैप घोटाला नहीं हुआ। मामले की जांच अभी चल रही है। स्क्रैप लगवाने के लिए पीडब्ल्यूडी से परमिशन भी ली है। कमेटी बनाकर होर्डिंग लगवाए हैं। यह रोडवेज का सामान भी नहीं था। यह 15 साल से बस स्टैंड पर पड़ा था। हमारे ही कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया। ये लोग रोडवेज डिपो में भी काम करने में भी लापरवाही कर रहे थे। इन्हें कई बार आगाह भी किया था। इन्होंने सिर्फ षड्यंत्र रचा है। मेरी इमेज खराब करने के लिए ड्रामा रचा गया है। विरोध कर रहे लोगों में अधिकांश तो बाहर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाजपत राय, जीएम, रोडवेज डिपो, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed