फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ई नेत्र जांच,,,,31,,,,

ई नेत्र जांच,,,,31,,,,

Mon, 18 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
ई नेत्र जांच,,,,31,,,,
शिविर में 2000 मरीजों ने कराई नेत्र जांच
विज्ञापन

रेवाड़ी।
श्री श्याम बहादुर सेवा मंडल, रेवाड़ी और रिती केयर के संयुक्त तत्वावधान में 12वां नि:शुल्क आंखों का ऑपरेशन और जांच शिविर स्थानीय तकिया सराय परिसर में मंडल प्रधान रविंद्र गोयल की अध्यक्षता में लगाया गया। मंडल के महासचिव अनिल मित्तल ने बताया कि शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजकुमार सैनी मौजूद थे। शिविर में करीब 2000 मरीजों ने नेत्र जांच करवाई। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योगपति एवं समाजसेवी राधेश्याम गुप्ता ने खाटू श्याम बाबा के दरबार में ज्योति प्रज्जवलित कर किया।

वहीं जांच शिविर का शुभारंभ अशोक अग्रवाल, चंद्र शेखर गौतम, संजीव वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। शिविर में नेत्र रोगियों को नि:शुल्क चश्में व दवाइयां वितरित की गई। शिविर में 950 मरीजों को नि:शुल्क चश्में वितरित कि गए। वहीं 360 मरीजों को अगले वर्ष के जनवरी माह में चश्में शिविर स्थल से ही वितरित कर दिए जाएंगे। वहीं लगभग 350 रोगियों को ऑपरेशन की तारीख दी गई। अतिथियों व चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल के भोलाराम, महेश अग्रवाल, मुकेश सैनी, चेतराम सैनी, किशन जाट, अनूप सैनी, अनिल मित्तल, रवि सहगल, राजीव गर्ग एडवोकेट, बहादुर सैनी, संतोष कुमार, संजय वर्मा, अनिल भालिया, गोपाल वर्मा, हेमंत अग्रवाल, प्रदीप जैन, सुभाष अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, मुरारी लाल, बॉबी, शिवम, राकेश अग्रवाल, राजबीर शर्मा, निहाल यादव, लक्ष्मीनारायण, इंद्रजीत खंडेलवाल, पीयूष, उमेश अग्रवाल, सोम गुर्जर, व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपा भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed