{"_id":"5d03e7c88ebc3e1c73285171","slug":"15605370211950-5-rewari-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार की बजाय 5 रुपए में बीना चीरफाड़ निकलेगी पत्थरी, फ्रांस से आई मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार की बजाय 5 रुपए में बीना चीरफाड़ निकलेगी पत्थरी, फ्रांस से आई मशीन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अब नागरिक अस्पताल में महज पांच रुपये में ही पथरी से पीड़ित मरीजों का आपरेशन हो जाएगा, इसके लिए फ्रांस से साढे़ तीन करोड़ रुपये कीमत की आई मशीन का शुक्रवार को रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने उद्घाटन किया। जिसके बाद सेवा शुरू हो गई। जिससे अब निजी अस्पतालों में 50 हजार खर्चा कर दिल्ली और रोहतक जाने वाले पथरी पीड़ित मरीजों को राहत मिलेगी।
विधायक ने कहा कि फ्रांस निर्मित लिथो ट्रिप्सी मशीन पत्थरी को किरणों से तोड़ देती है और पेशाब के माध्यम से पत्थरी के टुकड़े बाहर आ जाते है। विधायक ने कहा कि जिला में सरकारी अस्पतालों का सुधार हुआ है। रेवाड़ी जिला संस्थागत डिलिवरी में प्रदेशभर में प्रथम रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानदण्ड एनक्यूएएस के लिए केंद्र की टीम ने धारूहेडा पीएचसी का निरीक्षण किया था और पीएचसी के रखरखाव को देखकर टीम ने इसे प्राइवेट अस्पतालों से अच्छा पाकर एनक्यूएएस अवार्ड के लिए चयन किया। इस अवसर पर एमएस डॉ सर्वजीत, डॉ. सुदर्शन पंवार, डॉ. धमेन्द्र, डॉ. अशोक, डॉ लाल सिंह, डॉ. सुशील, डॉ. अर्चना, डॉ. सीमा राव आदि भी उपस्थित रहे।
9 एमएस से मोटी पथरी को तोड़ेगी
सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि इस मशीन के माध्यम से 9 एमएस से मोटी पथरी को लेजर किरणों के माध्यम से तोड़ा जाएगा। जिस तरह से सिटी स्कैन किया जाता है, उसी तरह से इसका उपयोग होता है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से पथरी निकलवाने पर करीब 50 हजार रुपये का खर्च आता है, लेकिन नागरिक अस्पताल में ये निशुल्क रहेगा। महज पांच रुपये की पर्ची बनवाकर इसका लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन
पानी में फ्लोराइज ज्यादा इसलिए पत्थरी के ज्यादा मरीज
अत्याधुनिक ये मशीन रेवाड़ी से पहले पंचकूला व अंबाला में मौजूद है। रेवाड़ी तीसरा जिला जहां पर इस मशीन को लगाया गया है। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार का कहना है कि रेवाड़ी जिला के पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक है, ऐसे में यहां पर पथरी के मरीजों की संख्या ज्यादा है। एक मोटे आंकड़े के अनुसार हर दसवां मरीज पथरी की बीमारी से परेशान है।