फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   156 active cases left in the district, recovery rate reached 97.96 percent

रेवाड़ी में 156 एक्टिव केस बचे, रिकवरी रेट 97.96 प्रतिशत पहुंचा

Thu, 10 Jun 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
156 active cases left in the district, recovery rate reached 97.96 percent
नागरिक अस्पताल में टीकाकरण करती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में कोरोना के रिकवरी गर में सुधार हो रहा है। यह अब बढ़कर 97.96 पर पहुंच गया है। वीरवार को भी 71 लोगों ने कोरोना का मात दी। वहीं 24 नए संक्रमित मिले। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 20037 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि अब मात्र 156 कोरोना केस एक्टिव हैं। पिछले पांच दिनों से कोई ब्लैक फंगस का संक्रमित भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 281895 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वीरवार को मिले 24 नए संक्रमितों को लेकर मरीजों की संख्या बढ़कर 20037 पर पहुंच गई है। वीरवार को रेवाड़ी शहर से 4, बावल से 5, मीरपुर से 10, नाहड़ से 3, गुरावड़ा से 2 लोग संक्रमित मिलेे हैं। वहीं 71 लोगों ने कोरोना का मात दी है। जिससे अब जिले में 19629 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब जिले में कुल 152 एक्टिव केस हैं और उनकी हालत में सुधार है। अब तक जिले में 252 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटे में 1671 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं 1397 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इधर, सीएमओ ने बताया कि जिले में 27 लोग ब्लैक फंगस की बीमारी से ग्रस्त मिले हैं। जिसमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

4645 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिले में वैक्सीन प्रक्रिया तेज कर दी है। वीरवार को विभाग द्वारा 4645 डोज दी गई। जिले में अभी तक 241689 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर के कई जगहों पर टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसली में 121 व नाहड़ में 120 लोगों का हुआ टीकाकरण
नागरिक अस्पताल कोसली में 121, नाहड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों वर्गों के 120 नागरिकों को वैक्सीन दी गई। गांवों में लोगों की सुविधा को लेकर शिविर लगाकर टीकाकरण और सैम्पलिंग की जा रही है। गांव टूमना और जाहिदपुर में डॉ. मंजूलता और मनीष के नेतृत्व में कुल 44 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। डॉ. सचिन के नेतृत्व में मोहित, नमिता, दीपक गर्ग की टीम ने 30 आरटीपीसीआर और 24 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। कोसली अस्पताल के एसएमओ डॉ. चितरंजन ने बताया कि संस्थान में कुल 121 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 18 से 44 आयु वर्ग के 103 और 45 से ज्यादा वर्ग के 18 लोगों को डॉ. जयपाल सिंह, पवित्रा, मोनू और अजीत, कुलदीप की टीमों द्वारा टीके की डोज दी गई। वहीं नाहड़ के एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि सरकार के निर्देश अनुसार गुरुवार को भी 45 से ज्यादा आयु वर्ग के 10 और 18 से ज्यादा के 110 नागरिकों का भी टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि कोविड प्रभारी डॉ. राजीव लखेरा, डॉ. मोनिका राव की टीम के नेतृत्व में लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed