फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नार्थ वेस्टर्न रेलवे में 367 पदों के लिए महाप्रबंधक ने दी मंजूरी

नार्थ वेस्टर्न रेलवे में 367 पदों के लिए महाप्रबंधक ने दी मंजूरी

Sat, 01 Jun 2019 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
नार्थ वेस्टर्न रेलवे में 367 पदों के लिए महाप्रबंधक ने दी मंजूरी
रेवाड़ी। नार्थ वेस्टर्न रेलवे में 367 पदों के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने मंजूरी दे दी है। यूनियन के सहायक मंडल सचिव देवेंद्र सिंह यादव गार्ड व पदाधिकारी कामरेड कृष्ण कौशिक ने बताया कि नार्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के प्रयास आखिर सफल हुए। जिसके लिए यूनियन महामंत्री कामरेड मुकेश माथुर व कार्यकारी अध्यक्ष अनिल व्यास पिछले काफी समय से लगातार प्रयासरत थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पूरे जोन में कार्यरत ग्रुप डी के कर्मचारियों को ग्रुप सी में प्रमोट होने का मौका मिलेगा। इसको लेकर पूरे बीकानेर मंडल में ग्रुप डी के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले ही 312 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था और अब कुछ ही माह के अंतराल पर नार्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के प्रयाश स्वरूप अबकी बार पदों को बढ़ाकर 367 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी हो रहा है। जिसमें सहायक लोको पायलट के 93 पद, गार्ड के 46 व वरिष्ठ वॉणिज्य व टिकट लिपिक के 75 व वॉणिज्य लिपिक व टिकिट लिपिक के 52 व वरिष्ठ लिपिक 41 कनिष्ठ लिपिक के लिए 60 आदि पद सम्मलित है। इसके लकिए दोनों पदाधिकारियों ने का. कौशिक ने महामंत्री मुकेश माथुर व मंडल मंत्री का. अनिल व्यास का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed