{"_id":"5cf16ff3bdec2207506097da","slug":"155932675320-rewari-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से कई पार्टियों का हुआ पिंडदान : प्रो. रामबिलास शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से कई पार्टियों का हुआ पिंडदान : प्रो. रामबिलास शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा है कि भाजपा की पूर्ण बहुमत से प्रचंड जीत में 130 करोड़ देशवासियो का साथ है जिन्होंने देशहित के लिए नरेंद्र मोदी को दोबारा देश की सेवा करने का मौका दिया है। देश प्रधानमंत्री के हाथों सुरक्षित है। हरियाणा की जनता ने दस की दस सीट भाजपा की झोली में डालकर कई पार्टियों का पिंडदान कर दिया।
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा शुक्रवार को जिले के सालावास गांव में स्कूल अपग्रेड के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में अध्यापकों की कमी नहीं रहेगी। प्रदेश में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार किया गया है। हरियाणा सरकार ने प्रख्यात हरियाणवी कवि पंडित लख्मीचंद के नाम से विश्वविद्यालय स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि पंडित लख्मीचंद हरियाणवी भाषा के एक प्रसिद्घ कवि व लोक कलाकार थे। हरियाणवी रागनी व सांग में उनके उल्लेखनीय योगदान के कारण उन्हें सूर्य कवि भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अक्टूबर माह में विधानसभा के चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के कमल को फिर से खिलाओ। रेवाड़ी जिले का राजगढ निवासी वीर सपूत हरी सिंह ने देश की सेवा करते हुए पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति दी है। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। पहले हम किसी को छेड़ते नहीं और छेड़ने वाले को हम छोड़ते नहीं। हमारी फौज ने सर्जिकल स्ट्राईक करके यह साबित कर दिया है।
विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कहा कि प्रो. रामबिलास शर्मा के मागदर्शन में हरियाणा अब देश में शिक्षा का हब बन गया है। प्रो. रामबिलास शर्मा चार बार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 5 बार विधायक बने यह उनके कर्मो का परिणाम है। जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलसवाल ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि सालावास गांव का स्कूल मिडल से सीनियर सेकेंडरी तक का हो गया है। अब जिला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 94 हो गई है। शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का गांववासियों ने पगड़ी पहनाकर व फूलों के बड़े हार से स्वागत किया। ेइस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल, राजेन्द्र पटेल, दीपा भारद्वाज, नीतू पार्षद, तहसीलदार मनमोहन, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया, सरपंच सुमन देवी, पूर्व सरपंच रामचंद्र, कृष्ण कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।