फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हरियाणा से कई पार्टियों का हुआ पिंडदान : प्रो. रामबिलास शर्मा

हरियाणा से कई पार्टियों का हुआ पिंडदान : प्रो. रामबिलास शर्मा

Sat, 01 Jun 2019 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा से कई पार्टियों का हुआ पिंडदान : प्रो. रामबिलास शर्मा
रेवाड़ी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा है कि भाजपा की पूर्ण बहुमत से प्रचंड जीत में 130 करोड़ देशवासियो का साथ है जिन्होंने देशहित के लिए नरेंद्र मोदी को दोबारा देश की सेवा करने का मौका दिया है। देश प्रधानमंत्री के हाथों सुरक्षित है। हरियाणा की जनता ने दस की दस सीट भाजपा की झोली में डालकर कई पार्टियों का पिंडदान कर दिया।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा शुक्रवार को जिले के सालावास गांव में स्कूल अपग्रेड के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में अध्यापकों की कमी नहीं रहेगी। प्रदेश में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार किया गया है। हरियाणा सरकार ने प्रख्यात हरियाणवी कवि पंडित लख्मीचंद के नाम से विश्वविद्यालय स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि पंडित लख्मीचंद हरियाणवी भाषा के एक प्रसिद्घ कवि व लोक कलाकार थे। हरियाणवी रागनी व सांग में उनके उल्लेखनीय योगदान के कारण उन्हें सूर्य कवि भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अक्टूबर माह में विधानसभा के चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के कमल को फिर से खिलाओ। रेवाड़ी जिले का राजगढ निवासी वीर सपूत हरी सिंह ने देश की सेवा करते हुए पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति दी है। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। पहले हम किसी को छेड़ते नहीं और छेड़ने वाले को हम छोड़ते नहीं। हमारी फौज ने सर्जिकल स्ट्राईक करके यह साबित कर दिया है।
विज्ञापन

विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कहा कि प्रो. रामबिलास शर्मा के मागदर्शन में हरियाणा अब देश में शिक्षा का हब बन गया है। प्रो. रामबिलास शर्मा चार बार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 5 बार विधायक बने यह उनके कर्मो का परिणाम है। जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलसवाल ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि सालावास गांव का स्कूल मिडल से सीनियर सेकेंडरी तक का हो गया है। अब जिला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 94 हो गई है। शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का गांववासियों ने पगड़ी पहनाकर व फूलों के बड़े हार से स्वागत किया। ेइस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल, राजेन्द्र पटेल, दीपा भारद्वाज, नीतू पार्षद, तहसीलदार मनमोहन, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया, सरपंच सुमन देवी, पूर्व सरपंच रामचंद्र, कृष्ण कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed