फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आईजीयू में शुरू हुई प्रवेश परीक्षा का कुलसचिव ने किया औचक निरीक्षण

आईजीयू में शुरू हुई प्रवेश परीक्षा का कुलसचिव ने किया औचक निरीक्षण

Fri, 31 May 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
आईजीयू में शुरू हुई प्रवेश परीक्षा का कुलसचिव ने किया औचक निरीक्षण
रेवाड़ी। तकनीकी शिक्षा विभाग हरियाणा के तत्वावधान में हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा समिति पंचकूला द्वारा पॉलिटेक्निक व बीटेक लेटरल एंट्री दाखिला हेतु आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट ओएलईटी परीक्षा वीरवार से इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी में प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की कुलसचिव अन्नपूर्णा शर्मा ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया ।परीक्षा संचालन वह व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों को नकल रहित प्रवेश परीक्षा के आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र अधीक्षक सविता श्योराण व उनकी टीम की ओर से परीक्षा संचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। कुलसचिव डॉ. अन्नपूर्णा शर्मा ने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय से हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि हरियाणा राज्य के तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा ओएलईडी का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय में 2014 में सफलतापूर्वक चल रहा है परीक्षा का संचालन एनआईसी के सहयोग से किया जाता है। इस वर्ष पॉलिटेक्निक में दाखिला हेतु परीक्षा प्रवेश 29 से 31 मई तक हो रही है। 5 से 7 जून के बीच बीटेक लेटरल एंट्री हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा पूर्णत ऑनलाइन आयोजित होने वाली यह परीक्षा विश्वविद्यालय में 3 पारियों में आयोजित होती है। प्रत्येक पारी में इस वर्ष से 60 परीक्षार्थी सम्मलित होते हैं जबकि पिछले वर्ष तक यह क्षमता 40 परीक्षार्थी प्रतिवर्ष थी। रेवाड़ी ,महेंद्रगढ़, मेवात, झज्जर व आसपास के जिलों के परीक्षार्थी इससे लाभांवित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed