फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आसमान से बरसी आग, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

आसमान से बरसी आग, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Fri, 31 May 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
आसमान से बरसी आग, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
रेवाड़ी। सूर्य देव का गुस्सा कम नहीं हो रहा। लगातार छठे दिन भी तापमान में उछाल आया। बुधवार की अपेक्षा तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के रिकार्ड पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नौतपा के दिन भीषण गर्मी वाले साबित हो रहे हैं। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। तापमान लगातार नई रिकार्ड बना रहा है। तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर लोगों ने कई जगह शिकंजी तथा शरबत पिलाई। पिछले पांच दिन में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। सूर्यास्त के बाद भी गर्म हवाएं महसूस हो रही हैं। सुबह 9 बजे से ही मौसम गर्म हो गया था। दोपहर होते होते आसमान से आग बरसने लगी। भीषण लू के चलते लोग कपड़ों में खुद को ढ़ककर बचाने का प्रयास करते नजर आए। अप्रैल महीने में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मई महीने में यह 46 तक जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक राहत के आसार नहीं है। रविवार के बाद मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। शुक्रवार को भी तापमान 45 से 46 के बीच रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


हीट स्ट्रोक का खतरा
सीएओ डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि इस मौसम में खुद को गर्मी से बचाएं। हीट स्ट्रोक का खतरा है। बच्चे, बुजुर्ग खासतौर पर दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें। अगर निकलना मजबूरी हो तो सिर को कपड़े से ढकें। आंखों पर चश्मा लगाएं। दोपहर को दोपहिया वाहन की सवारी से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed