{"_id":"5ced7e29bdec2207626c52cd","slug":"15590682491-rewari-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल के बच्चों को भी मोबाइल पर मिलेगा होमवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल के बच्चों को भी मोबाइल पर मिलेगा होमवर्क
विज्ञापन
कोसली। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी अब गृहकार्य नहीं मिलने का बहाना और अधिक नहीं बना सकेंगे। राजकीय उच्च विद्यालय मूसेपुर के रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने प्रत्येक अभिभावक के मोबाइल पर दैनिक गृहकार्य के संदेश भेजने की व्यवस्था शुरू की गई है।
गैर राजकीय विद्यालयों में जहां पहले से ही मोबाइल पर संदेश के माध्यम से गृहकार्य भेजा जा रहा है। राजकीय विद्यालयों में पूरे प्रदेश में यह अपने तरह का पहला प्रयोग है। अक्सर राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अभिभावकों से गृहकार्य न मिलने का बहाना बनाकर गृहकार्य से बचते रहते थे। जिसका विपरीत प्रभाव वार्षिक परीक्षा परिणाम में देखने को मिलता था। परंतु संचार क्रांति के इस युग में प्रत्येक अभिभावक के पास मोबाइल होने के कारण समय पर गृहकार्य प्राप्त होगा। बच्चे गृहकार्य न मिलने का बहाना नहीं बना सकेंगे। राजेश गुप्ता के अनुसार गृहकार्य के अतिरिक्त विद्यार्थियों की उपस्थिति अनुपस्थिति, एसएमसी मीटिंग और परीक्षाओं में प्राप्तांक भी संदेश के माध्यम से अभिभावकों के पास भेजे जा रहे हैं।
प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने मोबाइल संदेश के माध्यम से जो अभिभावकों के पास सूचना भेजने की व्यवस्था की है, वह सराहनीय कदम है। इसके सकारात्मक परिणाम आगामी परीक्षाओं में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
-पतराम तंवर, मुख्य अध्यापक राजकीय उत्तर विद्यालय, मूसेपुर
मोबाइल पर प्राप्त संदेश के माध्यम से अब हमें भी अपने बच्चे को मिले गृहकार्य का पता रहता है और हम गृहकार्य को अपनी देखरेख में पूरा करवाते हैं।
- धर्मबीर, अभिभावक, मूसेपुर
मोबाइल संदेश के माध्यम से गृहकार्य भेजने के बाद छात्र-छात्राएं गृहकार्य को पूर्ण करके लातीं हैं। पढ़ाई के प्रति उनका लगाव बढ़ा है असैा छात्र उपस्थिति भी बढ़ी है।
राजेश गुप्ता, प्रवक्ता रसायन, रा.उ.वि मूसेपुर
अब हमारे अभिभावकों को हमारे गृहकार्य, उपस्थिति, अनुपस्थिति तथा परीक्षाओं में प्राप्तांक का समय पर पता रहता है इसलिए हमारी रुचि पढ़ाई में बढ़ी है।
मुकुल, छात्र, रा.उ.वि मूसेपुर