{"_id":"5ceadc13bdec2207664966cc","slug":"15588956842-rewari-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्ट ऑफ लिविंग रेवाड़ी संस्था द्वारा ओपन सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्ट ऑफ लिविंग रेवाड़ी संस्था द्वारा ओपन सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता
विज्ञापन
रेवाड़ी। आर्ट ऑफ लिविंग रेवाड़ी संस्था के तत्वावधान में माडल टाउन स्थित राधा कृष्ण मंदिर मेें रविवार को ओपन सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 60 बच्चों और 30 अभिभावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मेें ओपन प्रश्न पूछे गए जिसमें हर प्रश्न का सही उत्तर देने वाले को उपहार दिया गया।
कार्यक्रम में रियांश विंडो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनीष अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक ब्रह्म प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि सफल होने के लिए जीवन में तीन चीजों की आवश्यकता होती है कौशल, ऊर्जा और उत्साह। इस मौके पर आरपीएस स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति लांबा ने कहा कि आज का युवा वर्ग बहुत तनाव में है , हमें ज्यादा जिम्मेदारी लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रियंका नकरा, प्रवीण कुमार , अनुजा खुराना, लाल किशन , योगेश गुप्ता , उर्वशी भारद्वाज , आकाश भारद्वाज , नरेश कालरा , शिप्रा अरोड़ा , विकास देव, कंचन स्वामी व अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रवीण कुमार ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग का बच्चों के लिए उत्कर्ष योगा 6 से 12 साल की बच्चों के लिए, मेधा योगा 13 से 17 साल के बच्चों के लिए 4 से 9 जून के बीच में राधा कृष्ण मंदिर मॉडल टाउन रेवाड़ी पर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों के लिए हैप्पीनेस प्रोग्राम भी 4 से 9 जून के बीच में आयोजित किया जाएगा।