फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नायब तहसीलदार बनने के लिए 33 केंद्रों पर आज 10296 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

नायब तहसीलदार बनने के लिए 33 केंद्रों पर आज 10296 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sat, 25 May 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार बनने के लिए 33 केंद्रों पर आज 10296 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
रेवाड़ी। रविवार को होने वाली नायब तहसीलदार की परीक्षा के लिए नोडल आफिसर रविंद्र यादव ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर परीक्षा संचालन के बारे में निर्देश दिए।अ हरियाणा लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा में 33 केंद्रों पर 10 हजार 296 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

सीटीएम और नोडल ऑफिसर रविन्द्र यादव ने रविवार 26 मई को नायब तहसीलदार पद के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को शांतिपूर्वक एवं नकल रहित संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों की बैठक ली। सीटीएम रविन्द्र यादव ने बताया कि जिला में 10 हजार 296 परीक्षार्थी नायब तहसीलदार की परीक्षा देंगे। इसके लिए 13 लोकेशन पर 33 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। एक कमरे में 24 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नायब तहसीलदार की परीक्षा 26 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे होगी। परीक्षा के लिए छह जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें जिला राजस्व अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त, संपदा अधिकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व सहायक श्रम आयुक्त शामिल हैं। सीटीएम ने कहा संबंधित अधिकारीगण नायब तहसीलदार की परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करें । सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। परीक्षा को नकल रहित समपन्न करवाने के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। नायब तहसीलदार की परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई कोताही बरतने वाले अधिकारियों व व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों के मोबाइल पर भी पाबंदी रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी व पुलिस अधिकारी मॉनिटरिंग करें और परीक्षार्थियों को प्रवेश करने के बाद उन्हें परीक्षा समाप्ति के बाद ही बाहर आने दें।
विज्ञापन


अभ्यर्थी ध्यान दें
परीक्षार्थी के पास सिर्फ अपना पैन, एडमिट कार्ड व आईडी प्रमाण पत्र ही होगा। इसके अलावा अन्य कोई भी सामग्री परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में लेकर नहीं जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी, जैमर से होगी नकल रहित परीक्षा
सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाएंगे । एचपीएससी की ओर से जैमर की व्यवस्था भी की जाएगी। नगराधीश ने बताया कि जिले में 33 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू रहेगी।


यहां बने परीक्षा केंद्र....
अहीर कॉलेज, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकुलर रोड़ में, जैन बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैन कन्या वरिष्ठमा ध्यमिक विद्यालय , जैन पब्लिक स्कूल, स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल, आरडीएस गर्ल्स कॉलेज, केएलपी कॉलेज, माउंट लिटरा जी स्कूल, सूरज वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ,सोमाणी इंस्टीटयूट , माताराज कौर इंजीनियरिंग कॉलेज, सनग्लो इंटरनेशन स्कूल, सरस्वती विद्या निकेतन ,राज इंटरनेशन स्कूल ,कैंब्रिज स्कूल, डोन बोस्को पब्लिक स्कूल, ऋषि पब्लिक ,होली चाईल्ड पब्लिक स्कूल, महाराजा अग्रेसन पब्लिक स्कूल ,राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 ,आरपीएस बालियर कलां,सैनी पब्लिक स्कूल,सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed