फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हरियाणा में पांचवी बार सांसद बनने का रिकार्ड राव इंद्रजीत के नाम हुआ

हरियाणा में पांचवी बार सांसद बनने का रिकार्ड राव इंद्रजीत के नाम हुआ

Thu, 23 May 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में पांचवी बार सांसद बनने का रिकार्ड राव इंद्रजीत के नाम हुआ
रेवाड़ी। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर राव इंद्रजीत सिंह ने नया रिकार्ड बना दिया है। हरियाणा में पांच बार सांसद बनने का रिकार्ड राव इंद्रजीत के नाम हो गया है। लगातार चार बार जीतने वाले सांसद भी बन गए हैं। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर राव इंद्रजीत के पिता का तीन बार सांसद रहने का रिकार्ड था। पिछले चुनाव में इंद्रजीत ने उस रिकार्ड को तोड़ दिया था। राव इंद्रजीत सिंह ने अब तक विधानसभा के चार तथा लोकसभा के 6 चुनाव सहित कुल 10 चुनाव लड़े। जिसमें 9 में वह विजेता रहे। इंद्रजीत को केवल एक बार हार मिली।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत सिंह ने हरियाणा में सबसे अधिक बार सांसद बनने का रिकार्ड बना दिया है। अब तक कोई भी व्यक्ति हरियाणा से चार बार से अधिक सांसद नहीं बना है। राव इंद्रजीत सिंह ने इस सीट पर अब तक के सबसे अधिक वोट प्रतिशत का रिकार्ड राव इंद्रजीत के पिता राव बिरेंद्र सिंह के नाम पर था। राव बिरेंद्र सिंह को 60.68 प्रतिशत वोट लेकर सांसद बने थे। उनका रिकार्ड अब उनके बेटे राव इंद्रजीत ने तोड़ दिया है। राव इंद्रजीत सिंह को कुल 881546 वोट मिले। जो कुल वोट का 60.94 प्रतिशत है। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर सबसे छोटी जीत का रिकार्ड भी राव बिरेंद्र सिंह के नाम पर है। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर अब तक अहीर जाति का ही कब्जा रहा है। 1967 के बाद एक बार 1977 में मनोहरलाल सैनी इस सीट पर जीते थे।
विज्ञापन

----------------------
वर्ष------- विजेता----------- पार्टी---------------- विजेता का वोट प्रतिशत
1967-----ए गनी -------आईएनडी--------------- 25.28
1971 ----तैयब हुसैन---- आईएनसी--------- 51.48
1977------मनोहरलाल सैनी-- बीएलडी------ 55.28
1980----- राव बिरेंद्र सिंह------ आईएनसी(आई)--- 50.71
1984-------- राव बिरेंद्र सिंह-------- आईएनसी------- 60.68
1989----------राव बिरेंद्र सिंह------- जेडी------------ 47.83
1991-------- राम सिंह--------- आईएनसी--------- 38.58
1996---------राम सिंह-------- भाजपा---------- 33.45
1998-------- राव इंद्रजीत सिंह--- आईएनसी---- 41.50
1999----------डॉ. सुधा यादव--------- भाजपा-------- 56.49
2004--------- राव इंद्रजीत सिंह----- आईएनसी---- 42.24
2009------- राव इंद्रजीत सिंह----------- आईएनसी---- 36.83
2014--------- राव इंद्रजीत सिंह----------- भाजपा------- 48.82
2019=======राव इंद्रजीत सिंह----------भाजपा-----60.94

यह भी जानिए
एक नवंबर 1966 को हरियाणा अस्तित्व में आया। वर्ष 1967 में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए। जिसमें गुरुग्राम लोकसभा सीट थी। वर्ष 1971 में परिसीमन के बाद महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र बनाकर गुड़गांव उसमें शामिल किया गया।2009 में गुरुग्राम को फिर से लोकसभा क्षेत्र बनाया गया। महेंद्रगढ़ को भिवानी के साथ मिलाकर भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार पिता सांसद रहे थे, बेटा 5वीं बार सांसद बना
गुरुग्राम लोकसभा में सबसे अधिक 5 बार सांसद बनने का रिकार्ड राव इंद्रजीत के नाम हो गया है। राव इंद्रजीत ने लोकसभा के अब तक कुल 6 चुनाव लड़े। जिसमें पांच में उनकी जीत हुई। 1998 के चुनाव में राव इंद्रजीत कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी थे। भाजपा की सुधा यादव ने उनको हराया था। इस सीट पर तीन पर राव इंद्रजीत के पिता राव बिरेंद्र सिंह सांसद रहे। दो बार राम सिंह इस सीट से सांसद बने।

लगातार जीत का चौका
राव इंद्रजीत ने गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक बार सांसद बनने के अपने पिता के तीन बार के रिकार्ड को 2014 में ही तोड़ दिया था। लगातार चौथी बार सांसद बनने का रिकार्ड इस बार बार टूट पाया है। राव बिरेंद्र सिंह लगातार तीन बार सांसद बने थे। राव इंद्रजीत सांसद तो चार बन चुके हैं लेकिन बीच में एक बार हार गए थे। लगातार चौथी बार सांसद का रिकार्ड अब बना है।


पिता का वोट प्रतिशत का रिकार्ड भी तोड़ा
इस लोकसभा सीट पर सबसे अधिक वोट हासिल कर जीतने का रिकार्ड अब भी राव इंद्रजीत के नाम हो गया है। इंद्रजीत के पिता राव बिरेंद्र सिंह के सबसे अधिक वोट प्रतिशत का रिकार्ड था।1984 में राव बिरेंद्र सिंह ने आईएनसी की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए 60.68 वोट हासिल किए थे। इंद्रजीत ने इस चुनाव में 60.94 प्रतिशत वोट लेकर यह रिकार्ड भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed