फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दहेज हत्या के मामले में आरोपी ससुर गिरफ्तार

दहेज हत्या के मामले में आरोपी ससुर गिरफ्तार

Thu, 23 May 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या के मामले में आरोपी ससुर गिरफ्तार
रेवाड़ी। दहेज हत्या के मामलें में सेक्टर-6 थाना पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव अचीना निवासी अतर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता एसआई विरेन्द्र ने बताया कि 19 मई को महेश्वरी निवासी एक युवती ने अपने घर पर ही जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतका के भाई ने अपनी बहन के ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडित करने का आरोप लगाया था। अपनी शिकायत में मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने के कारण ही यह कदम उठाया था। महिला के भाई ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी 17 फरवरी 2019 को जिला चरखी दादरी के गांव अचीना निवासी अतर सिंह के पुत्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मृतका को प्रताड़ित कर रहा था। करीब 7/8 दिन पहले ही महिला अपने मायके आई थी । 19 मई को उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बीती रात आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed