{"_id":"5ce436aabdec220715068cb1","slug":"15584601261733-10296-rewari-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार बनने के लिए 33 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 10296 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार बनने के लिए 33 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 10296 अभ्यर्थी
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से 26 मई को होने वाली नायब तहसीलदार पद की लिखित परीक्षा के लिए जिले में 33 केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 10296 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए छह जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
परीक्षा शांतिपूर्वक और नकल रहित कराने के लिए मंगलवार को डीसी अशोक कुमार शर्मा ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। डीसी ने बताया कि जिला में 10 हजार 296 परीक्षार्थी नायब तहसीलदार की परीक्षा देंगे । इसके लिए 13 लोकेशन पर 33 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। एक कमरे में 24 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार की परीक्षा 26 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे होगी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए छ: जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारीगण नायब तहसीलदार की परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करें। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। परीक्षा को नकल रहित संपन्न करवाने के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई कोताही बरतने वाले अधिकारियों व व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों के मोबाइल पर भी पाबंधी रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी व पुलिस अधिकारी मॉनिटरिंग करेें।इस बैठक में सीटीएम रविन्द्र यादव, डीआरओ मानव मलिक, डीडीपीओ डॉ एसी कौशिक, डीईओ रामकुमार फसलवाल, डीईईओ सुरेश गोरिया, डीएसीपी जयसिंह, अनिल कुमार, हंसराज सहित अन्य विभागो के अधिकारी भी उपस्थित थे।