फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   15543 cases settled in National Lok Adalat

Rewari News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 15543 मुकदमों का निपटारा

Tue, 17 Sep 2024 04:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
15543 cases settled in National Lok Adalat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा की देखरेख में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 15543 मुकदमों का निपटारा किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनीता ग्रोवर, अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश नरेंद्र पाल , मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रेनू सोलखे, प्रदीप कुमार सिविल जज बावल, सिविल जज विश्वास खटक की अदालत में आपसी सहमति से मुकदमों का निपटारा किया गया। 88 मोटर दुर्घटना मुआवजा के मामलों का निपटारा करते हुए 8 करोड़ 99 लाख 82 हजार 944 रुपये मृतकों के आश्रितों व घायलों को वितरित किए गए। 237 मामलों का निपटारा करते हुए 21 लाख 73 हजार 417 रुपये की राशि को स्वीकृत किए गया। 25 चेक बाउंस, 26 दीवानी मामले व 327 बिजली के मामले व अन्य मामलों का भी निपटारा किया गया।
विज्ञापन

लोक अदालत में कुल 15543 मुकदमों का निपटारा किया गया और कुल 9 करोड़ 63 लाख 43 हजार 68 रुपये की राशि का भुगतान हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में जजों ने वादकारियों से बातचीत की, उनके मुकदमों और पेश आने वाली कठिनाई के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा ने बताया कि लोक अदालत के निर्णय से किसी भी पक्ष की हार जीत नहीं होती बल्कि दोनों पक्षों के साथ उचित न्याय होता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 है जिस पर कानूनी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed