{"_id":"5c631c36bdec224e364fa3c1","slug":"151549999158-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें दिन भी हड़ताल पर रहें एनएचएम कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवें दिन भी हड़ताल पर रहें एनएचएम कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवें दिन भी हड़ताल पर रहें एनएचएम कर्मचारी, मरीज परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों द्वारा दिया जा रहा धरना मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। क्रमिक हड़ताल भी दूसरे दिन जारी रही, जिसमें बिट्टू धनखड़, बीना, अनिता यादव रेणू व रवि ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। हड़ताल का असर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक दिखाई दे रहा है।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों द्वारा पिछले आठ दिन से प्रदेश व्यापी आंदोलन शुुरू किया हुआ है। शहर के नागरिक अस्पताल में कर्मचारी धरने पर बैठे हुए है। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांग जायज है, इसलिए सभी मांगों को तत्काकल मान लेना चाहिए। सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए एवं सेवा विस्तार में जो कमियां है उन्हें तुरंत दूर किया जाए। मिशन से ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह से दूर किया जाए। जिला प्रधान पकंज यादव ने बताया कि सोमवार सरकार से वार्ता विफल रही थी। यदि सरकार सेवा सुरक्षा की मांग को मान लेती है तो हड़ताल खत्म होगी अन्यथा जारी रहेगी। इस मौके पर संतोष यादव, प्रवीन यादव श्याम शर्मा, मुनेश यादव, योगेश फलिट, अजय अग्रवाल, विनोद यादव, सचिन खटाना, प्रकाश, महेंद्र, विजेंद्र, प्रदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।