फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए कारगर साबित हो रहा दुर्गा शक्ति अभियान

महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए कारगर साबित हो रहा दुर्गा शक्ति अभियान

Sat, 04 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए कारगर साबित हो रहा दुर्गा शक्ति अभियान
दुर्गा शक्ति एप का इस्तेमाल करें छात्राएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए पुलिस द्वारा शुरू किए गए दुर्गा शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को पॉलीटेक्निक संस्थान लिसान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रैफिक थाना प्रभारी हरीसिंह व महिला सब इंस्पेक्टर ऊषा रानी ने यदुवंशी स्कूल व पॉलीटेक्निक संस्थान लिसाना में छात्राओं को बताया कि पिछले सप्ताह एसपी राजेश दुग्गल द्वारा लॉंच दुर्गा शक्ति एप का महिलाएं लाभ ले रही हैं। उन्होंने बताया कि करीब 275 महिलाएं एप डाउनलोड कर पुलिस द्वारा मिलने वाली मदद की जांच कर चुकी हैं। छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सब इंस्पेक्टर ऊषा रानी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह सजग है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दुर्गा शक्ति रेपिड एक्शन फोर्स के अलावा जगह-जगह पुलिस की टीमें गश्त कर रही हैं। स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि अगर उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी हो तो वह सीधे पुलिस की मदद ले सकती हैं। दुर्गा शक्ति एप के अलावा महिला हैल्पलाइन 1091 पर भी सूचना दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed