फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कच्चे कर्मचारियों के विरोध में किया प्रदर्शन

कच्चे कर्मचारियों के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
कच्चे कर्मचारियों के विरोध में किया प्रदर्शन
रोडवेज चालकों को हटाने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
स्थानीय बस स्टैंड में रोडवेज तालमेल कमेटी की तरफ से कच्चे रोडवेज चालकों को हटाने के विरोध में प्रधान कैलाश चंद गुर्जर की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। रोडवेज कर्मचारियों ने शनिवार को महानिदेशक द्वारा 365 कच्चे रोडवेज चालकों को हटाने के आदेश की निंदा की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस तरह का कोई कदम उठाती है तो कर्मचारियों की तरफ से रोडवेज का चक्का जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार 500 बसों को ठेके पर ले रही है। इन बसों के परिचालक सरकार के होंगे जबकि चालक और बसें प्राइवेट होंगे। रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार की इस कर्मचारी विरोधी नीति की निंदा कर रोडवेज विभाग में नई बसे शामिल करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की है। इस मौके पर महासंघ के प्रधान ऊधम सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान रवि कुमार, इंटक प्रधान राजपाल यादव, मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ के प्रधान बीर सिंह यादव, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान ओम कंवार यादव ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर नरेंद्र दखौरा, अरविंद कुंड, सतीश मस्तापुर, विकास यादव पुंसिका, प्रवीन यादव, अशोक कुमार, रवि कुमार, विनय कुमार, सहीपाल, संजय यादव, देवेंद्र तिवाड़ी, राजेंद्र टीकला, सतपाल, रामपाल खरखड़ा, दिनेश कुमार, धर्मपाल, रोहताश, जयसिंह, शेर सिंह, पवन कुमार, प्रदीप कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

---------------
जिला प्रशासन किए पुख्ता इंतजाम
जिला प्रशासन ने 365 कच्चे कर्मचारियों को हटाए जाने के मामले में बस स्टैंड परिसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए थे। सुबह से ही बस स्टैंड परिसर में 10 से अधिक पुलिस के जवान तैनात कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed