{"_id":"5ab69bf44f1c1b54408b4bc5","slug":"151521916916-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप डी में पांच नंबर देकर गरीब परिवार को दी जाएगी नौकरी : डा. बनवारी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप डी में पांच नंबर देकर गरीब परिवार को दी जाएगी नौकरी : डा. बनवारी लाल
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रुप डी में पांच नंबर देकर गरीब परिवार को दी जाएगी नौकरी : डा. बनवारी लाल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने शनिवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव मायण में 30 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि वर्तमान सरकार विकास के कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब तक गांव में 71 लाख रुपये की राशि सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की जा चुकी है इसके अलावा गांव में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, जिला पार्षद एवं ब्लाक समिति चेयरमैन की तरफ से भी गांवों के विकास के लिए राशि अलग से प्रदान की गई है। भाजपा सरकार के शासनकाल में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं वे पूरी तरह गुणवत्तारक हैं। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार में खोल क्षेत्र में पीने के पानी की कमी थी। भाजपा सरकार बनने पर क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को प्राथमिकता पर लेकर बधराना व खालेटा गांव नहरी पेयजल योजना को मंजूर किया। नहरी योजना तैयार होने के बाद गांवों में प्रत्येक घर को पेयजल कनेक्शन दिया जाएगा।
डा. बनवारी लाल ने इसके उपरांत नान्धा गांव में पंचायत भवन व नवनिर्मित गली का उद्घाटन किया और पशु अस्पताल का शिलान्यास भी किया। उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार ने नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए कार्य किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस कार्य के लिए 143 करोड़ खर्च किये हैं। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की आय दुगुनी करने के लिए खाद, पानी, बिजली व उपकरणों का खर्चा कम करने का कार्य कर रही है ताकि किसानों की आमदनी दुगुनी हो सके । उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई स्कूल अपग्रेड की मांग पर बताया कि यदि नार्म पूरा होंगे तो स्कूल अपग्रेड करा दिया जाएगा। अन्य मांगों को भी पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका बावल चेयरमैन अमर सिंह महलावत, जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा, डॉ. अरविंद यादव, यशु प्रधान, मास्टर नरेंद्र सिंह, तेजेंद्र सिंह, जीवनराम गर्ग, सरपंच रविंद्र चौहान, मगन सिंह गांव के सरपंच और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।