{"_id":"5a4fd2a44f1c1b32198b526e","slug":"151515180708-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी की अगुवाई मे जिले में चला नाइट डोमिनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी की अगुवाई मे जिले में चला नाइट डोमिनेशन
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 जगह नाकेबंदी, 1429 वाहनों की जांच
रेवाड़ी। जिला पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया के नेतृत्व में वीरवार रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सभी थानाक्षेत्रों में पुलिस ने नाकाबंदी कर 1429 वाहनों की जांच की। एसपी ने गश्त कर लगाए गए नाकों, गश्त पार्टियों और पुलिस की ओर से अभियान के दौरान की गई कार्रवाई का जायजा लिया। जिले में 35 स्थानों पर नाकाबंदी, 20 पैदल गश्त पार्टी, 10 राइडर और 34 पुलिस वाहनों में गश्त की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने कार व बड़े वाहनों के साथ दोपहिया वाहन चालकों से भी पूछताछ कर कागजातों की जांच की।
---
छह घंटे चला अभियान
अभियान रात 10 से सुबह चार बजे तक चला। अभियान के दौरान पुलिस ने 1429 वाहनों की जांच की। 79 वाहनों के चालान कर 11 वाहनों को जब्त किया गया। 152 लोगों से पूछताछ की और 116 लोगों से पूछताछ कर उनके पर्चा अजनबी जारी किए गए। एसपी संगीता कालिया ने बताया कि पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए आपराधिक तत्वों की पहचान कर उन्हें काबू करना है।