{"_id":"5a4683864f1c1b0a788b5921","slug":"151514570630-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- नप ने काटे 16 हजार रुपये के चालान चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- नप ने काटे 16 हजार रुपये के चालान चालान
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ फिर कार्रवाई, 16 हजार के चालान
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
करीब दस दिन से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बंद हुई कार्रवाई शुक्रवार को नगर परिषद ने फिर से शुरू कर दी। नगर परिषद ने पंजाबी मार्केट में दुकानदारों के 16 हजार रुपये के चालान काटे और चेतावनी दी।
करीब 15 दिन तक लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के बाद पिछले दिनों नगर परिषद ने इसे बंद कर दिया था। शुक्रवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव अपनी टीम के साथ घंटेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां इन्होंने सड़क पर खड़ी रेहड़ियों के 12 हजार रुपये के चालान काटे। इसके साथ ही पंजाबी मार्केट में दुकानदारों के चालान किए गए। इस दौरान कार्रवाई से वहां मौजूद अन्य दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। नगर परिषद की एकदम हुई कार्रवाई के बीच रेहड़ी संचालक वहां से भाग निकले। उन्होंने नई बस्ती स्थित एक गली में रेहड़ियां भी छुपा दी।
---
ईओ बोले, सुधर जाओ
कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव ने पंजाबी मार्केट में दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सभी दुकानदारों को डस्टबिन रखने की भी बात कही, जिससे गंदगी न उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी कूड़े को अपने वाहन में डालकर ले जाएगा। इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। शुक्रवार को भी चालान काटे गए हैं। दुकानदारों से भी डस्टबिन रखने के लिए कहा है।