फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चौथे दिन भी लगातार बाजार में कार्रवाई

चौथे दिन भी लगातार बाजार में कार्रवाई

Mon, 11 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
चौथे दिन भी लगातार बाजार में कार्रवाई
अतिक्रमण के खिलाफ नप का सख्त रुख बरकरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद का सख्त रुख रविवार को चौथे दिन भी बरकरार रहा। नगर परिषद की टीम ने रविवार को भी करीब तीन घंटे की कार्रवाई कर भाड़ावास गेट से गोकलगेट और पंजाबी मार्केट में कार्रवाई की। नगर परिषद की टीम ने सुबह 11 बजे कार्रवाई शुरू की। पिछले दिनों कार्रवाई के बाद जिन लोगों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया था उनका भी सामान जब्त किया गया। वहीं नगर परिषद कर्मियों ने घंटेश्वर मंदिर के समीप बने नालों की भी सफाई की। वहीं जीवली बाजार में किसी ने मंदिर के समीप सीढ़ियां बना ली थीं। सीढ़ियां सड़क तक आ पहुंची थी, जिनकी आड़ में लोगों ने ठिकाने बना लिए थे। उन्हें भी नप की टीम ने तोड़ा। उधर, नगर परिषद की चेतावनी के चलते रविवार को लगने वाला संडे बाजार भी नहीं लगा। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद ने पहले ही ऐसा मिलने पर चालान काटने की बात कही थी।

---
व्यापारियों ने सराहा अभियान
लंबे समय के बाद चले नगर परिषद के अभियान को अब व्यापारी सराहने लगे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अतिक्रमण करना किसी को ठीक नहीं लगता। लेकिन इस पर नियमित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। लोग एक-दूसरे की होड़ में अतिक्रमण करते रहते हैं। अतिक्रमण नहीं होगा तो इसका लाभ व्यापारियों को ही मिलेगा। बाजार भी खुला-खुला रहेगा।
विज्ञापन

---
नगर परिषद की ओर से की जा रही कार्रवाई बिल्कुल ठीक है। व्यापारी इस मुहिम में नगर परिषद के साथ हैं। लेकिन यह नियमित रूप से चले तभी बात है।
अनिल सोनी, व्यापारी
---
नगर परिषद बेहद अच्छा काम कर रही है। इसका लाभ सभी वर्गों को मिलेगा। आज बाजार भी खुले-खुले हैं।
भारत, व्यापारी
---
इसमें कोई दो राय नहीं है कि नगर परिषद का काम अच्छा है। हम सभी इस कार्य में नगर परिषद के साथ हैं।
हितेश कटारिया, व्यापारी
---
व्यापारी अतिक्रमण के खिलाफ हैं। जिन कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है वह भी अब सामान अंदर रख रहे हैं।
विवेक ढींगरा, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed