फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   15 km new pipeline will be laid in the city at a cost of Rs 95 crore, improving the drinking water system.

Rewari News: शहर में 95 करोड़ की लागत से बिछेगी 15 किमी नई पाइप लाइन, सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

Sat, 30 May 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 30 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
15 km new pipeline will be laid in the city at a cost of Rs 95 crore, improving the drinking water system.
रेवाड़ी। शहरवासियों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 95 करोड़ रुपये की लागत से शहर में 15 किलोमीटर लंबी नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना और वर्षों पुरानी जर्जर पाइप लाइनों से पैदा हो रही समस्या को दूर करना है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुरानी पाइप लाइन जर्जर हो चुकी हैं जिससे जलापूर्ति प्रभावित होती है। विशेष रूप से बारिश के मौसम में टूटी और पुरानी पाइप लाइनों के जरिए गंदा पानी सप्लाई लाइन में प्रवेश कर जाता है, जिससे लोगों को दूषित पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है।दूषित जल के सेवन से जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

नई योजना के तहत शहर की अनेक कॉलोनियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। जहां पुरानी लाइनें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं, वहां उन्हें बदलकर नई और मजबूत पाइप लाइन डाली जाएगी। इससे न केवल पेयजल की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि पानी के रिसाव और सप्लाई बाधित होने जैसी समस्याओं पर भी काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परियोजना के पूरा होने के बाद वर्षों पुरानी पेयजल समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। नई पाइप लाइन बिछने से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी और बरसात के मौसम में गंदे पानी की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। संवाद

पानी के 28 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
विभाग का दावा है कि इस परियोजना से शहर के पेयजल के करीब 28 हजार उपभोक्ताओं सीधा लाभ मिलेगा। नई पाइप लाइन बिछने के बाद घरों तक पानी का दबाव बेहतर होगा और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा। इसके अलावा पानी की बर्बादी कम होगी और वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सकेगी।

मंजूरी मिलने के बाद शुरू होगा कार्य
शहर में लगातार बढ़ती आबादी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाना समय की जरूरत बन गई है। कई कॉलोनियों में लंबे समय से पानी की कम सप्लाई, कम प्रेशर और दूषित पानी की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में यह परियोजना शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। योजना को मंजूरी मिलने के बाद कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।

अवैध कनेक्शनों को किया जाएगा नियमित
नई पेयजल परियोजना के तहत शहर में अवैध रूप से चल रहे पानी के कनेक्शनों का भी सर्वे कराया जाएगा। जांच के दौरान ऐसे उपभोक्ताओं को नियमानुसार कनेक्शन नियमित कराने का अवसर दिया जाएगा। विभाग का उद्देश्य प्रत्येक घर तक वैध और नियमित पेयजल कनेक्शन पहुंचाना है। नई पाइप लाइन बिछाने के साथ-साथ अवैध कनेक्शनों को भी नियमों के तहत वैध किया जाएगा, ताकि सभी उपभोक्ताओं को बेहतर जलापूर्ति मिल सके और विभाग को होने वाले राजस्व नुकसान पर भी रोक लगाई जा सके।



----------------
वर्जन:
शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 95 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है। इसके तहत जर्जर पाइप लाइनों को बदलकर नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। 15 किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। परियोजना पूरी होने के बाद लगभग 28 हजार उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। - हेमंत कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed